दुकान के शटर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

जनपद सीतापुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Mar 2016, 4:09 PM IST
loot
loot
सीतापुर.
जनपद सीतापुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। मामला सिधौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बे का है।

यहां बीती रात चोरों ने दीपाली मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर लाखों के माल पर अपना हाथ साफ कर दिया। दूकान स्वामी गिरिजेश सिंह के अनुसार चोरों ने दुकान से बीस हजार की नगदी, एक लैपटॉप, 12 मेमोरी कार्ड, 25 मोबाइल फोन सहित करीब एक लाख रुपये तक का समान उठा ले गये है। दुकान स्वामी ने पुलिस को मामले की तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Published on: