दुल्हन को विदा कर दूल्हा हनीमून मनाने से पहले ले गया थाना.. ये कहानी सुनकर पुलिस भी रह गई दंग
सीतापुर. जिले में बाइक सवार आधा दर्जन दंबगों बारात से वापस आ रहे दूल्हा-दुल्हन से मारपीट के बाद जमकर लूटपाट की। दुल्हन से जेवर छीनने पर जब दूल्हे ने विरोध किया तो दंबगों ने दूल्हे दुल्हन व चालक की जमकर पिटाई कर दी। वारदात को उस वक़्त अंजाम दिया गया जब दूल्हा बारात विदा कराकर अपने घर जा रहा था। पुलिस ने मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
असलहे के बल कार रोककर हुयी लूटपाट
दिनदहाड़े हुयी सनसनीखेज वारदात पिसावां थाना क्षेत्र के ग्राम महतिया मार्ग की है। यहां थाना क्षेत्र के ग्राम बरगवां निवासी रामदास के पुत्र ब्रजमोहन का विवाद पड़ोसी जनपद लखीमपुर खीरी के ग्राम मैगलगंज थाना क्षेत्र ग्राम अब्बासपुर से तय थी। यहां बीती रात बारात गयी थी। सुबह कलेवा के बाद दूल्हे दुल्हन की रीति रिवाज के साथ विदाई हुयी। बारात सकुशल घर पहुंच गयी लेकिन दूल्हे की कार दुल्हन को लेकर जब पिसावां के महतिया मार्ग पहुंची तो चार बाइक सवार बदमाशों में असलहे एक बल पर कार को रोक लिया और गन पॉइंट पर रखकर चालक से कार का दरवाजा खुलवा लिया। दंबगों ने दूल्हे दुल्हन के समस्त जेवर और नगदी लूट ली। दूल्हे से जब दुल्हन के जेवर उतरवाने का विरोध किया तो दंबगों ने दूल्हे समेत कार में सवार अन्य लोगों को जमकर पिटाई कर दी और लूटपाट के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
रिश्तेदारों ने दिया लूटपाट की घटना को अंजाम
दिनदहाड़े हुयी दूल्हे दुल्हन से मारपीट और लूटपाट के घटना से इलाके में हकम्प मच गया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। घटना के बाद दूल्हा दुल्हन घर न पहुंचकर सीधे थाने पहुंचे और दुल्हे के भाई ने अपने बहनोई और तीन नामजद समेत 7 लोगों के खिलाफ 10 हजार की नगदी व एक लाख के जेवर लूटने के मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।