फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव 

 विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता मिला।

less than 1 minute read
Jul 31, 2015
innocent daughters
mothers commit suicide
सीतापुर। शहर के थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। बता दें कि रामपुर मथुरा निवासी त्रियुगी नारायन शुक्ला ने बताया कि उसने पुत्री का विवाह चांदूपुर निवासी रामचंद्र त्रिपाठी के पुत्र गोविंद त्रिपाठी के साथ किया था। सुबह के समय महिला का शव उसकी ससुराल में फांसी पर लटकता मिला।

त्रियुगी नारायन ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग ससुराल के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। उनकी तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, सांस गुड्डी त्रिपाठी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज लिया है।
Published on:
31 Jul 2015 05:23 pm