सीतापुर

तिलक समारोह में गई छह साल की मासूम को अगवा कर किया दुष्कर्म, हालत गंभीर, इलाज जारी

- रामपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मासूम को छत से फेंका

less than 1 minute read
Dec 09, 2020
1_3.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सीतापुर. उत्तर प्रदेश के सीतापुर में छह साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना सिधौली कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ एक तिलक समारोह में आई हुई थी। परिवार के लोग तिलक समारोह में व्यस्त थे तभी आरोपी शख्स बहला-फुसलाकर बच्ची को अपने साथ ले गया और मौका देखकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात के बाद आरोपी बच्ची को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। घर की कुछ महिलाएं जरूरी काम से बाहर गई थीं तब उन्होंने बच्ची को घायल अवस्था में देखा। वो फौरन उसे लेकर घर लौटी। यहां पीड़िता की लगातार बिगड़ती हालत को देखते हुए परिवारवाले उसे लेकर लखनऊ पहुंचे जहां उसे एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने बच्ची के साथ हुई दरिंदगी मामले में दो महिलाओं सहित अन्य लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की है। पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर मासूम को छत से फेंका

यूपी के रामपुर जिले में महिला सुरक्षा को लेकर सख्त कानून बनने के बाद भी छेड़छाड़ की घटनाएं नहीं रुक पा रही हैं। छेड़छाड़ का एक मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में सामने आया है। आरोपों के अनुसार दबंग युवक ने छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस से करने पर युवती को छत से फेंक दिया। इस दुस्साहस भरी घटना में घायल हुई युवती को अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Updated on:
09 Dec 2020 03:54 pm
Published on:
09 Dec 2020 03:22 pm