
सीतापुर. विजयदशमी के पावन मौके पर स्वयं सेवी संगठन द्वारा शस्त्र पूजन के दौरान हर्ष फायरिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। स्वयं सेवी संगठन द्वारा किये गए इस हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कम्प मचा हुआ हैं जबकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी हैं। पुलिस का कहना हैं कि मामले में वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया हैं जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
शस्त्र पूजन के दौरान हर्ष फायरिंग
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेम नगर का हैं। यहां स्वयं सेवी संगठन का कार्यालय स्थित हैं। यहां विजयदशमी के मौके पर शस्त्र पूजन का आयोजन चल रहा हैं। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूजन के दौरान हर्ष फायरिंग कर दी। इस फायरिंग के वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ हैं। वही वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइन चौकी इंचार्ज की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गयी हैं जिसके आधार पर पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया हैं।