सीतापुर

विरोधियों को फंसाने के लिए पिता ने ही कर डाली अपने पुत्र की हत्या

पुलिस ने पड़ताल के बाद कलयुगी पिता को किया गिरफ्तार

2 min read
Jul 22, 2018
sitapur
विरोधियों को फंसाने के लिए पिता ने ही कर डाली अपने पुत्र की हत्या

सीतापुर. जिले में एक कलयुगी पिता ने अपने ही 10 वर्षीय मासूम बेटे की बांके से गला काटकर हत्या कर दी। मासूम के पिता ने बेटे की हत्या का आरोप पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही दो विरोधियों पर लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जब मामले की पड़ताल शुरू की तो कलयुगी पिता की करतूत सामने आ गयी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता द्वारा बेटे की निर्मम हत्या की वारदात अटरिया थाना क्षेत्र के जजौर गांव की है। यहां के निवासी सुरेश ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए एक ऐसी साजिस रची जिसको सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। जी हां सीतापुर में एक पिता ने अपने ही घर का चिराग बुझा दिया। यहां रहने वाला पिता सुरेश ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए आज अपने 10 वर्षीय बेटे शिवम को ही खेत में ले जाकर उसकी बांके से गला काटकर हत्या कर दी।

सुरेश जब अकेले घर पहुंचा तो परिवार वालों ने बेटे के बारे में जिक्र किया तो पिता सुरेश ने विरोधियों द्वारा बेटे की हत्या किये जाने की बात कही। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पिता ने गांव के ही दो लोगों पर जमीनी रंजिस के चलते हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की पड़ताल शुरू की तो कलयुगी पिता की करतूत सामने आ गयी और मृतक की बहन के आधार पर पुलिस ने आलाकत्ल बरामद कर लिया तो कहानी साफ़ होती नजर आने लगी। मृतक की बहन के अनुसार पिता ने ही उसके भाई की हत्या कर बांके को खेत में फेंक दिया और शव को उससे घर लेकर चलने को कहा। पुलिस ने कुछ ही घंटों में मामले से पर्दा उठाते हुए बताया है कि पिता ने अपने विरोधियों के फंसाने के लिए पुत्र की गला काटकर हत्या कर दी और खून से सने बांका,पिता की शर्ट भी बरामद कर ली गयी है।

Updated on:
24 Jul 2018 12:36 pm
Published on:
22 Jul 2018 08:28 am