सीतापुर

Patrika Breaking: स्कूल परिसर में हत्या, प्रेम संबंधों के चलते शिक्षक ने सहायक शिक्षिका को मार दी गोली

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक शिक्षिका ने सहायक शिक्षक को स्कूल परिसर के अंदर ही गोली मार दी
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2020, 10:32 AM IST
Patrika Breaking: स्कूल परिसर में हत्या, प्रेम संबंधों के चलते शिक्षक ने सहायक शिक्षिका को मार दी गोली
Patrika Breaking: स्कूल परिसर में हत्या, प्रेम संबंधों के चलते शिक्षक ने सहायक शिक्षिका को मार दी गोली

सीतापुर. उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक शिक्षिका ने सहायक शिक्षक को स्कूल परिसर के अंदर ही गोली मार दी। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

गोली मारकर आरोपी फरार

मानापुर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव के स्थित प्राथमिक विद्यालय में लखनऊ निवासी अराधना राय सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थीं। उनकी पोस्टिंग 2015 में हुई थी। इसी प्राथमिक विद्यालय में सिधौली निवासी अमित कौशल नामक शिक्षक भी तैनात है। पुलिस के मुताबिक नौकरी के दौरान दोनों के बीच नजदीकीयां बढ़ीं और दोनों प्रेम प्रसंग में आ गए। दोनों के बीच काफी मधुर संबंध थे और काफी लंबे समय से साथ थे। लेकिन शनिवार को छुट्टी के दौरान दोनों में विवाद हो गया और आगबबूला जिसके चलते शिक्षक अमित ने महिला टीचर की गोली मारकर दी और मौके से फरार हो गया।

सीओ लहरपुर यादवेंद्र यादव का कहना है कि दोनों शिक्षकों के बीच प्रेम संबंध थे और किसी बात को लेकर दोनों में काफी समय से अनबन चल रही थी और इस संबंध में विभागीय स्तर पर भी जांच चल रही है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

Published on: