सीतापुर

Heavy Rain: 22, 23, 24, 25 और 26 से होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत, जानिए IMD का अपडेट

लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, आगरा,बलिया चुर्क, बहराइच,फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर और अयोध्या सहित कई जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट। आइये जानते हैं मौसम का नया अपडेट ...

2 min read
Jun 21, 2024
Weather

उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। बस दो दिन और गर्मी को झेल लीजिए, क्योंकि मौसम  ने करवट लेनी शुरू कर दी हैं। गुरुवार से पूर्वी हवाएं उत्तर प्रदेश में दस्तक दे चुकी हैं। कई जिलों में बूंदाबांदी शुरू हो चुकी हैं, जबकि प्री मानसून की बारिश 22 जून को होगी और 23 से 25 जून के बीच मानसून पूरे उत्तर प्रदेश में दस्तक दे देगा। मानसून के सक्रिय होते ही झमाझम बारिश होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के लोग 25 मार्च से ही गर्मी का भीषण प्रकोप झेल रहे हैं। अब आखिरकार लंबे इंतजार के बाद राहत मिलने जा रही है।  

लखनऊ आंचलिक वैज्ञानिक ने दी जानकारी 

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि दो दिन का  उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी है। इसके अलावा वॉर्म नाइट का भी अलर्ट जारी है।  अभी दो दिन गर्मी रहेगी। इन दो दिनों में तापमान में भी बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है।  

यहां रहेगी वॉर्म नाइट और हीटवेव

लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, झांसी, आगरा, गोरखपुर, बलिया चुर्क, बहराइच,फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, मथुरा, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती में अगले तीन दिनों तक हीट वेव का कहर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। इन जिलों में वॉर्म नाइट और हीट वेव का कहर बना रहेगा।

यूपी के इन जिलों का बढ़ेगा तापमान

वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुंदेलखंड आज पूरे उत्तर प्रदेश में गर्म रहेंगे।  यहां का अधिकतम तापमान आज भी 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। यहां का न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है।

इन जिलों में भी गर्मी का अलर्ट

उरई, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और इटावा, आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई में आज तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. यहां का न्यूनतम तापमान भी 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।  यहां पर आज से तापमान चढ़ेगा।

Also Read
View All

अगली खबर