UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। टॉपर्स की लिस्ट आप यहां देख सकते हैं...
UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड 2024 का आज यानी 20 अप्रैल को रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जारी किए गए रिजल्ट के मुताबिक, सीतापुर की प्राची निगम ने टॉप किया है। दिव्या सोनकर सेकेंड और नव्या सिंह थर्ड टॉपर हैं। यूपी बोर्ड क्लास 12 में सीतापुर शुभम वर्मा ने टॉप किया है। विशु चौधरी सेकेंड और काजल सिंह थर्ड टॉपर हैं। हाई स्कूल का रिजल्ट 89.55% और इंटरमीडिएट का 82.60% रहा है। 55 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।
1- प्राची निगम
2- दीपिका सोनकर
3- नव्या सिंह
4- स्वाति सिंह
5- दीपांशी सिंह सेंगर
1- शुभम वर्मा- सीतापुर
2- विशु चौधरी- बागपत
3- काजल सिंह- अमरोहा
4- राज वर्मा – सीतापुर
5- कशिश मौर्या- सीतापुर
6- चार्ली गुप्ता- सिद्धार्थनगर
7- सुजाता पांडेय- देवरिया
1.सबसे पहले UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाएं।
2.कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
3.रोल नंबर और जन्मतिथि सहित आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
4.यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 की मार्कशीट देखें और आप यहां से डाउनलोड भी कर सकते हैं।
1.मोबाइल फोन पर SMS एप्लिकेशन खोलें।
2.अब, 12वीं के रिजल्ट के लिए UP12 <स्पेस> रोलनंबर और 10वीं के रिजल्ट के लिए UP12 <स्पेस> रोलनंबर टाइप करें।
3.इसे 56263 पर भेजें।
4.यूपी बोर्ड परिणाम 2024 आपके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
1.अपने स्मार्टफोन पर डिजिलॉकर एप्लिकेशन खोलें। इसके लिए आपको digilocker.gov.in की वेबसाइट पर जाना होगा।
2.वेबपेज के ऊपरी बाएं कोने पर ‘साइन अप’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
3.अपना आधार कार्ड का नाम, श्रेणी, मोबाइल फोन नंबर, ईमेल पता, आधार नंबर और छह अंकों का सुरक्षा पिन दर्ज करें।
4.‘शिक्षा’ श्रेणी पर जाकर अब ‘UPMSP बोर्ड’ चुनें।
5.यहां 10वीं (हाई स्कूल) या 12वीं (इंटरमीडिएट) बोर्ड एग्जाम सेलेक्ट करें और अपना रोल नंबर दर्ज करें।
6.स्क्रीन पर यूपी बोर्ड मार्कशीट खुल जाएगी।
7.इसे चेक और डाउनलोड करें।