सीतापुर

बीवी के भागने के डर से पति ने उठा लिया या खौफनाक कदम, मचा हड़कंप

बीवी के भागने के डर से पति ने उठा लिया या खौफनाक कदम, मचा हड़कंप

2 min read
Apr 13, 2018
sitapur

सीतापुर. जिले के इमलिया सुल्तानपुर के ग्राम सवाई गांव में हुई एक हत्या के बाद इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद हुई पुलिस की पूछताछ में पति ने हैरतअंगेज बात बताई । पुलिस की माने तो पकड़े गए आरोपी ने बताया है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह खूबसूरत थी पति को डर था कि वह कहीं चली ना जाए क्योंकि इससे पहले भी महिला घर छोड़ कर जा चुकी थी।

इस मामले में आरोपी गुड्डू ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी पहले भी कहीं जा चुकी थी और इस बार फिर उसके कहीं जाने का अंदेशा बना हुआ था । जिसकी वजह से उसने हसिया से वार कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल आरोपी चश्मदीद गवाह बच्चे के बयान रिकॉर्ड कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- स्मृति ईरानी के दौरे से पहले बहुत बड़ी वारदात, मां-बेटी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, इलाके में सनसनी

बता दें कि बुधवार को गुड्डू यादव ने अपनी पत्नी गीता देवी को हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। वारदात गांव के बाहर खेत में काम करने के दौरान हुई थी। इस दौरान आरोपी का बेटा भी मौजूद था जो हत्या का चश्मदीद गवाह बना।

पुलिस ने आरोपी को सराय नदी पुल के करीब से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद हुई पूछताछ के दौरान गुड्डू ने बताया कि उसे डर था कि उसकी पत्नी गीता कहीं चली जाएगी। इसी कारण आरोपी गुड्डू ने अपने पुत्र की मौजूदगी में पत्नी की मौत के घाट उतार दिया था इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस की ओर से स्थितियों को बताने वाले आरोपी के बयान कार्ड किए गए हैं। वहीं पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की जा चुकी है ।

photo- demo

Updated on:
13 Apr 2018 04:47 pm
Published on:
13 Apr 2018 01:12 pm
Also Read
View All