सोनभद्र

सोनभद्र में दलित किशोरी को घर से खींचकर गैंगरेप

यूपी के सोनभद्र में दलित किशोरी को उसके घर से ही खींचकर उसके साथ गैंगरेप किया गया, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
• •
Updated: 15 Oct 2017, 10:00 PM IST
gangraped
सोनभद्र में दलित लड़की से गैंगरेप

सोनभद्र. यूपी के सोनभद्र में एक दलित किशोरी को घर से खींचकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। घटना सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। बताया गया है कि किशोरी को एक कमरे में घात लगाकर बैठे युवक खींच ले गए और नजदीक ही बने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। खून से लथपथ हालत में उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित किशोरी के भाई की तहरीर पर चार लोगों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया है कि घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दलित किशोरी अपने ही घर में खाना बनाने की तैयारी में थी। खाना बनाने के लिये वह अपने दूसरे कमरे में गोबर के उपले लेने गई। वहां गांव के चार युवक पहले से घात लगाकर छिपकर बैठे थे। जब वह कमरे में पहुंची तो सभी ने उसे पकड़ लिया। मुंह दबाकर उसे कुछ दूर एक कमरे में ले जाकर किशोरी के साथ चारों ने बारी-बारी से रेप किया।

खून से लथपथ हालत में चारों किशोरी को वहीं छोड़कर चले गए। जब काफी देर तक किशोरी नहीं आयी तो घर वाले परेशान हुए। उसका भाई उसे ढ़ूंढता हुआ वहां पहुंचा तो किशोरी कमरे में बेहोश पड़ी थी। उसके आस-पास खून फैला हुआ था।


भाई ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही घोरावल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पीड़िता केा इलाज के लिये नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने रामरक्षा कोल पुत्र लुल्लुर कोल, महेश कोल पुत्र रामचन्द्र कोल, विनोद विश्वकर्मा पुत्र नन्तु विश्वकर्मा और अंकुर सिंह पुत्र किरण सिंह के खिलाफ गैंगरेप, चोट पहुंचाने और पॉक्सो एक्ट के साथ ही एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। घोरावल कोतवाल ने बताया कि चोरों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

by JITENDRA KUMAR

Published on:
Also Read
View All
बंधी में भाई को डूबने से बचाने गई बहन भी डूबी, पीछे से आए बहनोई की भी डूबकार मौत

सोनभद्र में गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 1.50 करोड़ का माल बरामद, उड़ीसा से लाए थे बांदा में देनी थी डिलीवरी

ओडिशा से 50 लाख का गांजा मंगवाकर छत्तीसगढ़ में लग्जरी कार में किया लोड, सोनभद्र पुलिस ने मिर्जापुर में डिलीवरी देने जा रहे तीन तस्करों को दबोचा

सोनभद्र में पुलिस संग मुठभेड़ में एमपी के दो लुटेरे गिरफ्तार, कारोबारी से की थी ज्वेलरी और कैश की लूट, एक के पैर में लगी गोली

सोनभद्र में ₹1 करोड़ का गांजा बरामद, लग्जरी कार से हो रही थी तस्करी, पुलिस ने दौड़ाकर 2 लोगों को पकड़ा