सोनभद्र

जंगल से बरामद हुआ दंपति का शव, बुधवार से थे लापता, पुलिस कर रही थी तलाश

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में स्थित एक जंगल से दंपति के शव बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों बुधवार से लापता थे। पति का शव पेड़ के सारे लटक रहा था, जबकि पत्नी का शव नीचे पड़ा था...
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Mar 2026, 4:33 PM IST
dead bodies found in a well
Dead body (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सोनभद्र: चोपन थाना क्षेत्र के एक जंगल में गांव से लापता हुए दंपति का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि पति का शव गमछे के सहारे फंदे से लटका हुआ था, जबकि पत्नी का शव नीचे पेड़ के पास पड़ा था। दंपति बुधवार को काम पर गए थे और उसके बाद से वे लापता हो गए थे।

घर से काम करने निकले थे दंपति

गांव छिकड़ाडांड के रहने वाले राम सूरत खरवार (45) और उनकी पत्नी खुशिया (40) बुधवार को प्रतिदिन की तरह कम पर निकले हुए थे। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। वहीं गुरुवार को इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस भी दोनों की तलाश में लगी हुई थी। इसी बीच रविवार की सुबह दोनों के शव गांव के पास ही जंगल से बरामद हुए। पति का शव पेड़ के सहारे गमछे से लटक रहा था, जबकि पत्नी का शव वहीं पेड़ के नीचे पड़ा हुआ था।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद चोपन पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दोनों शवों की स्थिति देखने के बाद पुलिस भी कुछ कह पाना मुश्किल बता रही है। पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में उलझी हुई है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया है कि प्रथम दृट्या यह लग रहा है की पति ने पहले पत्नी की हत्या की है, उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, लेकिन पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Updated on:
15 Mar 2026, 4:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सोनभद्र में गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 1.50 करोड़ का माल बरामद, उड़ीसा से लाए थे बांदा में देनी थी डिलीवरी

ओडिशा से 50 लाख का गांजा मंगवाकर छत्तीसगढ़ में लग्जरी कार में किया लोड, सोनभद्र पुलिस ने मिर्जापुर में डिलीवरी देने जा रहे तीन तस्करों को दबोचा

सोनभद्र में पुलिस संग मुठभेड़ में एमपी के दो लुटेरे गिरफ्तार, कारोबारी से की थी ज्वेलरी और कैश की लूट, एक के पैर में लगी गोली

सोनभद्र में ₹1 करोड़ का गांजा बरामद, लग्जरी कार से हो रही थी तस्करी, पुलिस ने दौड़ाकर 2 लोगों को पकड़ा

Sonbhadra News: पति पर पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी शादी, घर से निकाला