सोनभद्र

सोनभद्र में फर्जी परमिट सिंडिकेट का खुलासा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

- चोपन के एक होटल से हुई गिरफ्तारी  
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2017, 12:26 PM IST
arrest
सोनभद्र में फर्जी परमिट सिंडिकेट का खुलासा

सोनभद्र. जनपद में पुलिस ने सोमवार को फर्जी परमिट सिंडिकेट रैकेट का भांडाफोड़ किया है। जो मध्य प्रदेश की परमिट को उत्तर प्रदेश में लाकर बेचता था और बड़े पैमाने पर सरकार को राजस्व का चूना लगा रहा था। ऐसा नहीं है कि सम्बन्धित विभाग अंजान था खेल में विभाग भी शामिल रहा, बहरहाल पुलिस जांच की बात कह रही है। जिससे और लोगों के नाम का खुलासा हो सके।

कहावत है कि, जब सईंयां भइलन कोतवाल तो डर काहे का, जी हां हम बात कर रहे हैं जनपद में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध खनन और फर्जी परमिट के सिंडिकेट की। पुलिस ने फर्जी परमिट सिंडिकेट को पकड़ा है जो मध्य प्रदेश की परमिट को उत्तर प्रदेश में लाकर बेचता था और बड़े पैमाने पर सरकार को राजस्व का चूना लगा रहा था। ऐसा नहीं है कि खनन विभाग अंजान था खेल में विभाग भी शामिल रहा। बहरहाल अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कृष्ण कुमार सिंह ने जांच की बात कही है जिससे और लोगों केे नाम का खुलासा हो सके।

फर्जी परमिट का खेल कर रहे सिंडिकेट के लोग बाहरी है। इस खेल में सन्तोष कुमार दुबे (चंदौली), दान बहादुर यादव (अमेठी) जो मध्य प्रदेश की परमिट उत्तर प्रदेश में बेचने का धंधा करते थे। पुलिस ने इनको चोपन के एक होटल से दोनों आरोपी को पकड़ा। आरोपी ने बताया कि, वे लोग सोनभद्र में अवैध बालू का धंधा करने वालो को ये परमिट बेचते थे। सूत्र बताते हैं कि, इस पुरे खेल में खनन विभाग भी हिस्सेदार है। अधिकारियों को खेल की जानकारी होती थी। इससे पहले भी खनन माफिया रात में परमिट (राजस्व पन्ना) का स्कैन कापी कर अधिकारियों के साथ गठजोड़ कर अवैध गाड़िया और फर्जी परमिट का खेल करते आ रहे हैं, इस खेल से सरकार को लाखों रूपये का चूना प्रतिदिन लग रहा है।

input- जितेंद्र गुप्ता

Published on:
Also Read
View All
बंधी में भाई को डूबने से बचाने गई बहन भी डूबी, पीछे से आए बहनोई की भी डूबकार मौत

सोनभद्र में गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 1.50 करोड़ का माल बरामद, उड़ीसा से लाए थे बांदा में देनी थी डिलीवरी

ओडिशा से 50 लाख का गांजा मंगवाकर छत्तीसगढ़ में लग्जरी कार में किया लोड, सोनभद्र पुलिस ने मिर्जापुर में डिलीवरी देने जा रहे तीन तस्करों को दबोचा

सोनभद्र में पुलिस संग मुठभेड़ में एमपी के दो लुटेरे गिरफ्तार, कारोबारी से की थी ज्वेलरी और कैश की लूट, एक के पैर में लगी गोली

सोनभद्र में ₹1 करोड़ का गांजा बरामद, लग्जरी कार से हो रही थी तस्करी, पुलिस ने दौड़ाकर 2 लोगों को पकड़ा