सोनभद्र

यूपी के सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर विदेशी नागरिक की जमकर पिटाई, युवक से बस कही थी इतनी सी बात

आरोपी ने कहा वेलकम टू इण्डिया, कहा तो मेरे मुहं घूसा मार दिया...  
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2017, 6:46 PM IST
Foreign citizens beaten on railway station after saying something
यूपी के सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर विदेशी नागरिक की जमकर पिटाई,

सोनभद्र. राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर एक विदेशी नागरिक की पिटाई से हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रेलवे कांट्रैक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी का कहना है कि, मैंने विदेशी नागरिक को सिर्फ वेलकम टू इण्डिया कहा था तो विदेशी नागरिक ने मेरे मुंह पर घूंसा मार दिया जिससे मारपीट हो गयी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जो कि खुद को रेलवे का इंजीनियर बता रहा है। जीआरपी पुलिस के हवाले किया जा रहा है।

जनपद में ऐतिहासिक अगोरी किला घूमने पहुंचे वर्लिंन जर्मनी के पर्यटक होलगर इरिक को राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर एक शख्स ने पीट दिया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस जर्मन पर्यटक को और आरोपी अमन कुमार पुत्र ब्रह्मदेव प्रसाद नियाज छावनी मुंगेर बिहार को राबर्ट्सगंज कोतवाली ले आई। हालाांकि जर्मन नागरिक ने मीडिया से बात करने से इंकार किया लेकिन आरोपी ने कहा कि सिर्फ वेलकम टू इण्डिया कहने पर विदेशी नागरिक ने उसके मुंह पर घूंसा मार दिया।

वहीं सदर उप पुलिस अधीक्षक विवेकानन्द तिवारी ने बताया कि, विदेशी नागरिक बर्लिन जर्मनी का रहने वाला है । आरोपी जो कि खुद को रेलवे का इंजीनियर बता रहा है को हिरासत में ले लिया गया है। पकड़े गए आरोपी को कार्रवाई के लिए जीआरपी पुलिस के हवाले किया जा रहा है क्योकि मामला रेलवे स्टेशन का है।

ओबरा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को आजमगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूत्रों की माने तो आज आजमगढ़ पुलिस ने जनपद सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र से ओबरा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ आजमगढ़ ले गयी। मिली जानकारी के मुताबिक ओबरा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी टीएन चौबे को आजमगढ़ जिले के फूलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

बताया जा रहा है कि, 2011-12 में फूलपुर नगर पालिका के चेयरमैन का फर्जी हस्ताक्षर करके 6 लाख 50 हजार रूपये गबन किया था जिसकी जांच चल रही थी इसका खुलासा नगर पालिका की आडिट में 2013 में सामने आया और 2013 में ही दर्ज हुआ था मुकदमा अब इसकी जांच पूरी हो गयी है पुलिस ने अधिशासी अधिकारी के ऊपर 467, 468, 419, 420 IPC की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। आजमगढ़ थाना फूलपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है, वहीं के थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि किया है।

input- जितेंद्र गुप्ता

Published on:
Also Read
View All
बंधी में भाई को डूबने से बचाने गई बहन भी डूबी, पीछे से आए बहनोई की भी डूबकार मौत

सोनभद्र में गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 1.50 करोड़ का माल बरामद, उड़ीसा से लाए थे बांदा में देनी थी डिलीवरी

ओडिशा से 50 लाख का गांजा मंगवाकर छत्तीसगढ़ में लग्जरी कार में किया लोड, सोनभद्र पुलिस ने मिर्जापुर में डिलीवरी देने जा रहे तीन तस्करों को दबोचा

सोनभद्र में पुलिस संग मुठभेड़ में एमपी के दो लुटेरे गिरफ्तार, कारोबारी से की थी ज्वेलरी और कैश की लूट, एक के पैर में लगी गोली

सोनभद्र में ₹1 करोड़ का गांजा बरामद, लग्जरी कार से हो रही थी तस्करी, पुलिस ने दौड़ाकर 2 लोगों को पकड़ा