सोनभद्र

BIG BREAKING सोनभद्र में अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मारी, चार की मौके पर मौत एक की हालत गंभीर

घायल को अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
less than 1 minute read
UP SPECIAL
BIG BREAKING अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मारी, चार की मौके पर मौत एक गंभीर

सोनभद्र. जिले के चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा के पास अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा जहां उसकी हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उसे इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटमना रात बारह बजे के बाद हुई।

बतादें कि वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर डाला की जा रही एक कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। घटना देर रात होने की वजह से किसी को कुछ देर तक तो इस हादसे की भनक न लगी सकी। लेकिन सड़क पर हुई इस दुर्घटना को राहगीरों ने देखा तो पुलिस को तुरंत जानकारी दी। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने देखा तो कार के परखच्चे उड़ गये थे।

साथ ही चार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। एक की हालत गंभीर देख पुलिस वालों ने इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया है। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Updated on:
30 Apr 2018 07:22 am
Published on:
30 Apr 2018 07:22 am
Also Read
View All
सोनभद्र में पुलिस संग मुठभेड़ में एमपी के दो लुटेरे गिरफ्तार, कारोबारी से की थी ज्वेलरी और कैश की लूट, एक के पैर में लगी गोली

सोनभद्र में ₹1 करोड़ का गांजा बरामद, लग्जरी कार से हो रही थी तस्करी, पुलिस ने दौड़ाकर 2 लोगों को पकड़ा

Sonbhadra News: पति पर पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी शादी, घर से निकाला

सोनभद्र: 3 साल में 199 सर्पदंश से मौत; अस्पतालों से लंबी दूरी तो कहीं खराब रास्तों की वजह से कई लोगों ने लिया झाड़-फूंक का सहारा

फोन गिरवी रख साइबर ठगों को भेजा पैसा, सोनभद्र के जंगल में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान