सोनभद्र

Patrika Breaking: मिर्जापुर और सोनभद्र में दूर होगा पेयजल संकट, पीएम मोदी करेंगे योजना का वर्चुअल शिलान्यास

- आज सीएम योगी सोनभद्र व मिर्जापुर को देंगे हर घर नल योजना की सौगात - पीएम मोदी वर्चुअल करेंगे योजना का शिलान्यास - सोनभद्र के 1389 गांवों को लाभ - मिर्जापुर के 1606 गांवों को लाभ
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2020, 9:11 AM IST
मिर्जापुर और सोनभद्र में दूर होगा पेयजल संकट, पीएम मोदी देंगे हर घर नल योजना की सौगात
मिर्जापुर और सोनभद्र में दूर होगा पेयजल संकट, पीएम मोदी देंगे हर घर नल योजना की सौगात

सोनभद्र. बीजेपी सरकार उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और सोनभद्र जिले में जल संकट को दूर करेगी। रविवार को योगी सरकार यहां के स्थानीय लोगों को हर घर जल योजना की सौगात देंगे। जबकि पीएम मोदी योजना का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी सुबह 10: 30 बजे सोनभद्र के चतरा ब्लॉक के करमांव गांव से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मिर्जापुर के टांडा फाल गो आश्रय स्‍थल में गोपाष्‍टमी कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही दीन दयाल उपाध्‍याय अंत्योद योजना के तहत स्‍कूल ड्रेस बनाने वाली महिलाओं को चेक सौंपेंगे। सीएम रविवार शाम विंध्‍याचल धाम में दर्शन और पूजन भी करेंगे।

सोनभद्र के 1389 गांवों को लाभ

योजना की शुरुआत सबसे पहले सोनभद्र जिले में होगी। जिले के 1389 गांवों को इस योजना से जुड़ने का अवसर मिलेगा। योजना पर कुल 5555.38 करोड़ की लागत तय की गई है। जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक अगले दो साल के भीतर योजना को पूरा कर गांवों में पानी की सप्‍लाई शुरू कर दी जाएगी। सोनभद्र के 1389 गांवों से 1953458 परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

मिर्जापुर के 1606 गांवों को लाभ

हर घर नल योजना के तहत योगी सरकार मीरजापुर के 1606 गांवों में पाइप के जरिये पेय जल सप्‍लाई शुरू करेगी। इस योजना से मिर्जापुर के 2187980 ग्रामीणों को सीधा फायदा होगा। रविवार को सीएम मिर्जापुर के टाडा फाल गो आश्रय स्‍थल में गोपाष्‍टमी के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। वहां वह दीन दयाल उपाध्‍याय अन्‍त्‍योदय योजना के तहत स्‍कूल ड्रेस बनाने वाली महिलाओं को पारिश्रमिक का चेक भी सौंपेंगे। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक दोनों जिलों की योजनाओं से कुल 4141438 परिवार लाभान्वित होंगे।

Published on:
Also Read
View All
सोनभद्र में गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 1.50 करोड़ का माल बरामद, उड़ीसा से लाए थे बांदा में देनी थी डिलीवरी

ओडिशा से 50 लाख का गांजा मंगवाकर छत्तीसगढ़ में लग्जरी कार में किया लोड, सोनभद्र पुलिस ने मिर्जापुर में डिलीवरी देने जा रहे तीन तस्करों को दबोचा

सोनभद्र में पुलिस संग मुठभेड़ में एमपी के दो लुटेरे गिरफ्तार, कारोबारी से की थी ज्वेलरी और कैश की लूट, एक के पैर में लगी गोली

सोनभद्र में ₹1 करोड़ का गांजा बरामद, लग्जरी कार से हो रही थी तस्करी, पुलिस ने दौड़ाकर 2 लोगों को पकड़ा

Sonbhadra News: पति पर पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी शादी, घर से निकाला