सोनभद्र

सावधान: इस नई बीमारी से लगातार हो रही है मौतें, पेसेंट चले जा रहे कोमा में

- दम तोड़ रहे है आदिवासी, वनवासी बाहुल्य क्षेत्र के निवासी  
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2017, 6:29 PM IST
People Continue Dead from new Disease and gone Coma
- दम तोड़ रहे है आदिवासी, वनवासी बाहुल्य क्षेत्र के निवासी

सोनभद्र. नक्सल प्रभावित जनपद सोनभद्र में गम्भीर बीमारी से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, डॉक्टर इसे बुखार बता रहे हैं। इस रोग में रोगी बोल भी नहीं पा रहा है। यहां तक की कोमा में भी चला जा रहा है। लगता है जनपद में अज्ञात बीमारी की महामारी आ गई है। बीती रात दो लोगों की मौत की वजह भी बुखार बताया गया हालांकि परिजन सही समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाए और अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक महिला चोपन स्वास्थ्य केंद्र में और एक किशोरी जिला अस्पताल में मृत अवस्था में पहुंची थी।

IMAGE CREDIT: patrika

यह जनपद सोनभद्र सूबे का आखिरी जिला है, इस जिले के सटा बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमा शुरू होती है, इस जिले को नक्सल प्रभावित घोषित किया गया है जनपद को सरकारी फंड भी खूब मिलते हैं, लेकिन आमजनता को किस हदतक लाभ मिलता है। ये आंकड़े ही बयां कर देते हैं स्वास्थ्य विभाग का ऐसा ही एक मामला आजकल जनपद में गम्भीर बीमारी या महामारी बना हुआ है, बीते दिन बभनी ब्लाक में दर्जन भर लोगों की मौत का मामला सामने आ चुका है। अब तक जिले में गम्भीर बीमारी से बीस दिनों में दो दर्जन से ज्यादा मौते बुखार से हो चुकी है रोज नए नए मामले सामने आ रहे हैं। बीती रात भी दो की मौत हो गई।

IMAGE CREDIT: patrika

वहीं जिले के चिकित्साधिकारी का कहना है अनपरा क्षेत्र के दो बच्चे और एक बच्चा चोपन क्षेत्र से आये है जिसमे एक बोल नहीं पा रहा है कोमा में है औरों का इलाज चल रहा है, गौर करने वाली बात है कि इस जिले में स्वास्थ्य विभाग की सेवा बेपटरी हो चुकी है गम्भीर बीमारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है लेकिन सही समय पर उपचार व इलाज न हो पाने के वजह से आदिवासी वन वासी बाहुल्य क्षेत्र में मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग कैम्प जरूर कर रहा है लेकिन विभाग गाँवो में कभी स्वास्थ्य कैम्प नहीं करता ये भी एक सच है जब किसी बीमारी का प्रकोप बढ़ता है और मौत शुरू होती है तब जाकर विभाग जगता है।

input -जितेंद्र गुप्ता

Published on:
Also Read
View All
बंधी में भाई को डूबने से बचाने गई बहन भी डूबी, पीछे से आए बहनोई की भी डूबकार मौत

सोनभद्र में गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 1.50 करोड़ का माल बरामद, उड़ीसा से लाए थे बांदा में देनी थी डिलीवरी

ओडिशा से 50 लाख का गांजा मंगवाकर छत्तीसगढ़ में लग्जरी कार में किया लोड, सोनभद्र पुलिस ने मिर्जापुर में डिलीवरी देने जा रहे तीन तस्करों को दबोचा

सोनभद्र में पुलिस संग मुठभेड़ में एमपी के दो लुटेरे गिरफ्तार, कारोबारी से की थी ज्वेलरी और कैश की लूट, एक के पैर में लगी गोली

सोनभद्र में ₹1 करोड़ का गांजा बरामद, लग्जरी कार से हो रही थी तस्करी, पुलिस ने दौड़ाकर 2 लोगों को पकड़ा