सोनभद्र

यूपी के सोनभद्र में आरएसएस कार्यकर्ता की धारदार हथियार से गोंदकर हत्या

मृतक के भाई ने बताया कि, बीस-पच्चीस जगह पर है जख्म के निशान...  
2 min read
• •
Updated: 3 Oct 2017, 5:44 PM IST
RSS Worker Murdered in Sonbhadra
मृतक के भाई ने बताया कि, बीस-पच्चीस जगह पर है जख्म के निशान...

सोनभद्र. जनपद के शाहगंज थाना क्षेत्र के जमगांव में एक अधेड़ आरएसएस संघ कार्यकर्ता की चाकुओं से गोंदकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। अधेड़ को हत्यारों ने चाकुओं से कई जगह गोदकर हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि, हत्या के पीछे के वजह का पता नहीं है। वहीं पुलिस का कहना है कि, हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, थाना शाहगंज के जमगांव में बुजुर्ग कैलाश पटेल पुत्र स्व0 राम प्रसाद (62वर्ष) निवासी ग्रा0 व पो0 जामगांव शाहगंज लगभग 20 वर्षो से जमगांव प्राथमिक विद्यालय के पास पान की दुकान चलाता था। साथ ही जंग बहादुर इंटर कॉलेज में परिचारक पद से सेवानिवृत्त था। मृतक के भाई मोहन सिंह कुशवाहा के अनुसार मृतक कैलाश आर0एस0एस0 के स्वयं सेवक थे तथा वह बहुत ही मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और उनकी गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

आरएसएस कार्यकर्ता की बदमाशों ने बीस-पच्चीस जगह चाकुओं से गोद कर उस समय हत्या कर दी। जब वह घर के बाहर गुमटी में रात को सो रहा था। परिजनों का कहना है कि, घटना के पीछे के वजह का अभी तक पता नहीं चल सका। जबकि मौके से कई सामान भी गायब है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इधर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि घटना हुई है। इसके पीछे कौन लोग हैं पता लगाया जा रहा है। शव का पंचनामा कर पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि, वह दुकान रात में बन्द करके वहीं दुकान में ही सो जाते थे, लेकिन आज सुबह जब हम दुकान पहुंचे तो देखा कि वह औंधे मुंह पड़े थे और पूरे शरीर पर जख्म के निशान और खून फैला हुआ था। उन्होंने बताया कि, दुकान से टी0बी0, टेबल फैन, टॉर्च, डी0टी0एच0 के अलावा कई और सामान गायब है।

input- जितेंद्र गुप्ता

Published on:
Also Read
View All
बंधी में भाई को डूबने से बचाने गई बहन भी डूबी, पीछे से आए बहनोई की भी डूबकार मौत

सोनभद्र में गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 1.50 करोड़ का माल बरामद, उड़ीसा से लाए थे बांदा में देनी थी डिलीवरी

ओडिशा से 50 लाख का गांजा मंगवाकर छत्तीसगढ़ में लग्जरी कार में किया लोड, सोनभद्र पुलिस ने मिर्जापुर में डिलीवरी देने जा रहे तीन तस्करों को दबोचा

सोनभद्र में पुलिस संग मुठभेड़ में एमपी के दो लुटेरे गिरफ्तार, कारोबारी से की थी ज्वेलरी और कैश की लूट, एक के पैर में लगी गोली

सोनभद्र में ₹1 करोड़ का गांजा बरामद, लग्जरी कार से हो रही थी तस्करी, पुलिस ने दौड़ाकर 2 लोगों को पकड़ा