मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोनभद्र कांड के पीड़ित परिवारों से मिलने उम्भा गांव पहुंचने वाले हैं।
सोनभद्र. दो दिन पहले सोनभद्र के उम्भा गांव में जमीन पर कब्जे के लिये हमलाकर 10 लोगों को मार दिये जाने के बाद जिस तरह प्रियंका गांधी ने पहुंचकर पीड़ितों के आंसू पोंछे, उसके दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब से कुछ ही देर बाद सोनभद्र पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। उनके पहुंचने से ठीक पहले ही समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा को हिरासत में लिया गया है। उनके साथ ही 50 और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है।
इसे भी पढ़ें
पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा को पुलिस ने उनके घर से हिरासत में ले लिया। पूर्व विधायक और सपा कार्यकर्ताओं को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली ले जाया गया है। सपा कार्यकर्ता और पूर्व विधायक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जा रहे थे। बता दें कि उम्भा गांव में धारा 144 लगी हुई है। प्रियंका गांधी को भी प्रशासन ने इसी का हवाला देकर रोक दिया था।
By Santosh