सोनभद्र

भ्रष्टाचार के आरोप में सोनभद्र डीपीआरओ को प्रमुख सचिव ने किया निलंबित

निलंबन की कार्रवाई के बाद यहां प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jun 2020, 8:39 PM IST
Suspended
निलंबन

सोनभद्र. शौचालय निर्माण, सोलर लाइट आदि के मद में घोटाले के आरोप में सोनभद्र के डीपीआरओ को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के बाद यहां प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह के द्वारा की गयी है।

जानकारी के मुताबिक डीपीआरओ आरके भारती पर कुछ लाभार्थियों को शौचालयों का निर्माण करने के बाद भी प्रोत्साहन राशि न दिए जाने, बिना किसी सक्षम स्तर की अनुमति के जिला पंचायत राज अधिकारी के नाम से एक निजी बैंक में खाता खोलने व ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव पर दबाव बनाकर प्रत्येक ग्राम पंचायत से धनराशि का चेक डीपीआरओ के नाम से निर्गत कराकर खाते में जमा कराने का आरोप लगा है।

यही नहीं उनके खिलाफ़ ग्राम पंचायतों में बृहद स्तर पर अनिधिकृत सोलर लाइट लगवाने के लिये 64 लाख रुपये व्यय करने और कोटा ग्राम पंचायत में अनियमितता प्रकाश में आने के बाद भी कार्यवाही न करने का लगा आरोप भी लगाया गया है। निलंबन अवधि तक डीपीआरओ आरके भारती को पंचायती राज निदेशालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है।

By Santosh Jaiswal

Published on:
Also Read
View All
सोनभद्र में गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 1.50 करोड़ का माल बरामद, उड़ीसा से लाए थे बांदा में देनी थी डिलीवरी

ओडिशा से 50 लाख का गांजा मंगवाकर छत्तीसगढ़ में लग्जरी कार में किया लोड, सोनभद्र पुलिस ने मिर्जापुर में डिलीवरी देने जा रहे तीन तस्करों को दबोचा

सोनभद्र में पुलिस संग मुठभेड़ में एमपी के दो लुटेरे गिरफ्तार, कारोबारी से की थी ज्वेलरी और कैश की लूट, एक के पैर में लगी गोली

सोनभद्र में ₹1 करोड़ का गांजा बरामद, लग्जरी कार से हो रही थी तस्करी, पुलिस ने दौड़ाकर 2 लोगों को पकड़ा

Sonbhadra News: पति पर पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी शादी, घर से निकाला