सोनभद्र

ओडिशा से 50 लाख का गांजा मंगवाकर छत्तीसगढ़ में लग्जरी कार में किया लोड, सोनभद्र पुलिस ने मिर्जापुर में डिलीवरी देने जा रहे तीन तस्करों को दबोचा

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले की चोपन पुलिस और एसओजी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Sep 22, 2026
Sonbhadra News
पकड़े गए माल के साथ आरोपी, (Pc- Sonbhadra Police X)

Sonbhadra Crime News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत सोनभद्र जिले की चोपन पुलिस और एसओजी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों कब्जे से 1 क्विंटल 34 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद हुए गांजे की कीमत करीब 50 लाख रुपए है। पुलिस ने इस दौरान तस्करी में इस्तेमाल ब्रेजा कार, तीन मोबाइल फोन और कैश भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया है कि पूरी बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 62 लाख रुपए है।

बग्घानाला पुल के पास से हुई गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक, चोपन पुलिस प्रीतनगर क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एसओजी को सूचना मिली कि हाथीनाला टोल प्लाजा की ओर से एक संदिग्ध ब्रेजा कार डाला-रॉबर्ट्सगंज की तरफ जा रही है। सूचना के बाद पुलिस टीम द्वारा बग्घानाला पुल और डाला क्षेत्र में चेकिंग शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि इसी बीच संदिग्ध वाहन के ओबरा जाने वाली पुल की सर्विस लेन पर पहुंचने की सूचना मिली। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया और उसमें सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की आगे और पिछली सीट के बीच खाली जगह तथा डिग्गी में रखे चार बोरों से 93 पैकेट बरामद हुए। इनमें कुल 1.34 क्विंटल गांजा मिला।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा से मंगवाया गया था और छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में उसे ब्रेजा कार में लोड किया गया। इसके बाद गांजे को सोनभद्र के रास्ते मीरजापुर के संतनगर थाना क्षेत्र के नवढ़िया निवासी एक व्यक्ति को डिलीवरी देने के लिए आरोपी निकले थे। पुलिस ने बताया कि गांजा खरीदने के लिए एक व्यक्ति ने आरोपियों से संपर्क किया था और अलग-अलग तारीखों पर ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट किया गया था। पुलिस अब मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तस्करी नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की पहचान कर रही है।

इनकी हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने इस मामले में चोपन थाने में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। तस्करी में इस्तेमाल ब्रेजा कार को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकुन्द यादव (24), रोहित सिदार (23), दोनों निवासी लैलूंगा, रायगढ़ (छत्तीसगढ़), और आशीष मौर्या (19), निवासी हलिया, मीरजापुर के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सामने आए अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जल्द ही इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Updated on:
22 Sept 2026 04:21 pm
Published on:
22 Sept 2026 04:21 pm
Also Read
View All
सोनभद्र में पुलिस संग मुठभेड़ में एमपी के दो लुटेरे गिरफ्तार, कारोबारी से की थी ज्वेलरी और कैश की लूट, एक के पैर में लगी गोली

सोनभद्र में ₹1 करोड़ का गांजा बरामद, लग्जरी कार से हो रही थी तस्करी, पुलिस ने दौड़ाकर 2 लोगों को पकड़ा

Sonbhadra News: पति पर पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी शादी, घर से निकाला

सोनभद्र: 3 साल में 199 सर्पदंश से मौत; अस्पतालों से लंबी दूरी तो कहीं खराब रास्तों की वजह से कई लोगों ने लिया झाड़-फूंक का सहारा

फोन गिरवी रख साइबर ठगों को भेजा पैसा, सोनभद्र के जंगल में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान