सोनभद्र

सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों से मिले योगी आदित्यनाथ, मुआवजा 5 लाख से बढ़ाकर 18.50 लाख किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सोनभद्र के उम्भा गांव पहुंचे और कांड क पीड़ित परिवारों से मिले।

2 min read
सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों से मिले योगी आदित्यनाथ

सोनभद्र . यूपी के सोनभद्र में दो दिन पहले जमीन पर कब्जे को लेकर हुए नरसंहार में मरने वालों का योगी सरकार ने मुआवजा पांच लाख रुपय से बढ़ाकर 18 लाख 50 हजार रुपये कर दिया है। इसमें मुख्यमंत्री राहत कोश समेत सहायता आदि से मिलने वाली शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सोनभद्र के उम्भा गांव पहुंचकर वहां पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों से घटना के बारे में जानकारी ली और गांव के विकास के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने पीड़ितें को विश्वास दिलाया कि उनके गुनाहकार बख्शे नहीं जाएंगे। साथ ही उन्होंने उम्भा गांव में पुलिस चौकी खोलने का ऐलान भी किया है।

इसे भी पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलिकॉप्टर से सोनभद्र के म्योरपुर हवाई पट्टी पहुंचे और वहां से उम्भा गांव के लिये रवाना हुए। उनके पहुंचने के पहले ही एक छोट सा टेंट लगाया गया था जिसमें पीड़ित परिवार व गांव के लोगों समेत करीब 100 के आस-पास लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री वहां पहुंचे तो पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिले। महिलाएं मुख्यमंत्री को देखकर रोने लगीं, जिसपर वो भी भावुक हो गए। उन्होंने पीड़ितों से एक-एककर बात की और उस दिन घटना के समय क्या हुआ था, इसकी जानकारी ली। मुख्यमंत्री घटना के प्रत्यक्षदर्शी से भी मिले और बात की। उन्होंने उसकी सुरक्षा का भी निर्देश दिया। इस दौरान सोनभद्र कांड में घायलों को 50-50 हजार रुपये का चेक भी मुख्यमंत्री ने सौंपा।

इसे भी पढ़ें

मुख्यमंत्री बोले, सपा से जुड़े हैं आरोपी, कांग्रेस के समय का मामला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर प्रियंका गांधी के पीड़ितों से मिलने को लेकर दिये गए धरने पर भी तंज कसा। उन्होंन कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जो अब घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं ये उन्हीं के दौर का मामला है। साथ ही उन्होने समाजवादी पार्टी पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी सपा से जुड़े हुए हैं।

Published on:
21 Jul 2019 02:52 pm
Also Read
View All