सोनभद्र

गजब! यह अनोखा व्यक्ति जो मुंह से नहीं कान से फुलाता है गुब्बारा, देखने को लग जाती है लोगों की लाइन

15 सालों से दिखला रहे ये कारनामा, ऐसे निकालते हैं कान से हवा
2 min read
• •
Updated: 25 May 2018, 12:33 PM IST
Unique Man
अनोखा व्यक्ति

सोनभद्र. आपने देश में अजीबो-गरीब प्रतिभा वाले को जानते होंगे लेकिन यूपी में भी एक गजब का प्रतिभा वाले इंसान है जो अपने कान से गुब्बारा फुलाने में माहिर हैं, इतना ही नहीं उसके कान की फूंक इतनी तेज है कि मोम्बत्ती भी बुझा सकता है। यह यूपी के सोनभद्र के लसड़ा गांव का रहने वाला व्यक्ति मणिशंकर पाण्डेय है। इनके इस प्रतिभा को देखने के लिए लोगों की लाइन लग जाती है। इनकी प्रतिभा को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यह काम मणिशंकर के लिए बहुत आसान है। वे इसे आसानी से कहीं भी कभी भी कर लेते हैं। वह बीते 15 सालों से यह कारनामा करते आ रहे हैं।

ऐसे निकालते हैं कान से हवा
मणिशंकर को जब गुब्बार फुलाना होता है तब वह पहले तेज सांस लेकर सीने में हवा भर लेते हैं उसके बाद गुब्बारे में पाइप लगाकर कान के पास रखते हैं और फिर नाक बंद करके कान से तेज हवा निकालते हैं। इससे गुब्बारा वैसे ही फूलने लगता है जैसे मुंह से फुलाया जा रहा हो । यह काम इतना आसान नहीं है। इस काम को करने के लिए मणिशंकर को कई सालों तक प्रैक्टिस करनी पड़ी थी। तब कहीं जाकर यह आज इस काम को आसानी से कर पाते हैं।

कारनामें देखने दूर-दूर से आते हैं लोग
मणिशंकर के गांव लसड़ा में जब भी कोई समारोह और महोत्सव होता है, लोग उन्हें अपनी इस प्रतिभा को दिखाने के लिए बुलाते हैं। मणिशंकर को इस प्रतिभा के लिए कई बार साम्मानित भी किया जा चुका है। उनकी प्रसिद्धि अब दूसरे जिलों में भी फैल चुकी है और लोग मणिशंकर के इस कारनामे को देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं। उनके परिजनों का कहना है कि अगर मणिशंकर को प्रोत्साहन और उचित मंच मिले, तो उनका नाम लिम्का बुक और गिनीज बुक में भी दर्ज हो सकता है। उनमें ये काबिलियत है कि वह इस रिकॉर्ड को बना सकते हैं। वह बीते 15 सालों से यह कारनामा करते आ रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
बंधी में भाई को डूबने से बचाने गई बहन भी डूबी, पीछे से आए बहनोई की भी डूबकार मौत

सोनभद्र में गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 1.50 करोड़ का माल बरामद, उड़ीसा से लाए थे बांदा में देनी थी डिलीवरी

ओडिशा से 50 लाख का गांजा मंगवाकर छत्तीसगढ़ में लग्जरी कार में किया लोड, सोनभद्र पुलिस ने मिर्जापुर में डिलीवरी देने जा रहे तीन तस्करों को दबोचा

सोनभद्र में पुलिस संग मुठभेड़ में एमपी के दो लुटेरे गिरफ्तार, कारोबारी से की थी ज्वेलरी और कैश की लूट, एक के पैर में लगी गोली

सोनभद्र में ₹1 करोड़ का गांजा बरामद, लग्जरी कार से हो रही थी तस्करी, पुलिस ने दौड़ाकर 2 लोगों को पकड़ा