सोनभद्र

सोनभद्र में हुआ दर्दनाक हादसा, रातभर सड़क पर पड़े रहे बाइक सवार, दो की मौत एक की हालत गंभीर

सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। म्योरपुर-दुद्धी मार्ग पर आश्रम मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Oct 2025, 7:36 PM IST
पोखरे से बरामद हुआ युवक का शव
पोखरे से बरामद हुआ युवक का शव

सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। म्योरपुर-दुद्धी मार्ग पर आश्रम मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में मामा-भांजा समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, रामकुमार निवासी गोविंदपुर, हिमांशु निवासी सतगडईया और सुनिल निवासी गोविंदपुर तीनों बाइक से दुद्धी की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

मौके पर हुई मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामकुमार और हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घायल को इलाज के लिए पहले म्योरपुर सीएचसी और फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

परिवार में छाया मातम

परिजनों के अनुसार, रामकुमार और हिमांशु आपस में मामा-भांजा थे। हादसे में घायल सुनील, हिमांशु का चचेरा भाई बताया जा रहा है। वहीं, रामकुमार सुनील के पिता का चचेरा भाई था। तीनों रात में हिमांशु को उसके घर मनबसा छोड़ने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।

Updated on:
22 Oct 2025, 7:36 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सोनभद्र में गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 1.50 करोड़ का माल बरामद, उड़ीसा से लाए थे बांदा में देनी थी डिलीवरी

ओडिशा से 50 लाख का गांजा मंगवाकर छत्तीसगढ़ में लग्जरी कार में किया लोड, सोनभद्र पुलिस ने मिर्जापुर में डिलीवरी देने जा रहे तीन तस्करों को दबोचा

सोनभद्र में पुलिस संग मुठभेड़ में एमपी के दो लुटेरे गिरफ्तार, कारोबारी से की थी ज्वेलरी और कैश की लूट, एक के पैर में लगी गोली

सोनभद्र में ₹1 करोड़ का गांजा बरामद, लग्जरी कार से हो रही थी तस्करी, पुलिस ने दौड़ाकर 2 लोगों को पकड़ा

Sonbhadra News: पति पर पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी शादी, घर से निकाला