नये साल के जश्न की खुमारी में मारी टक्कर

 तीन लोगों को पिकनिक मनाकर आ रहे दो बाइक सवार नाबालिकों ने टक्कर मार दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jan 2017, 11:34 PM IST
accident
accident
सोनभद्र. नए साल का जश्न उस समय भारी पड़ गया जब इलाज के लिये जा रहे तीन लोगों को पिकनिक मनाकर आ रहे दो बाइक सवार नाबालिकों ने टक्कर मार दी। घटना उस समय की है जब चोपन थाना क्षेत्र गुरमुरा चौराहे से सौ मीटर दूर अबाड़ी रोड पर दो बाइक सवार की आमने सामने की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। घायलो को प्राथमिक उपचार हेतु
चोपन सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार अबाड़ी रोड स्थित झिखंठखोली गुरमुरा निवासी बृद्ध का इलाज कराने हेतु जगरदेव सिंह गोड़ उम्र 85 वर्ष धन्नो गोड़ उम्र 40 वर्ष मुन्ना उम्र 28 वर्ष, एक ही बाईक पर तीन लोग सवार होकर इलाज कराने गुरमुरा सामुदायिक अस्पताल आ रहे थे की गुरमुरा चौराहे पहुचने से पहले हाथीनाला डाला रोड पर पीपर से अबाड़ी पिकनिक मनाने जा रहे राजकुमार उम्र 16 व सन्तलाल उम्र 17 वर्ष बाईक सवार की आमने सामने टक्कर हो गयी जिसमें बाईक सवार रोड पर ही इधर उधर जा गिरे।

स्थानियों ने दुर्घटना को देखते ही सूचना चोपन पुलिस व 108 नम्बर के एम्बुलेंस को दी। दुर्घटना की खबर मिलते ही एम्बुलेन्स मौके पर जा पहुची और घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु चोपन अस्पताल ले जाया गया जहॉ इलाज के दौरान चिकीत्सको ने बृद्ध जगरदेव का दाहिना पैर टूट जाने की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया और घायलों को उपचार के उपरान्त घर हेतु छोड़ दिया।
Published on: