सोनीपत

मां से अफेयर का शक, पहले दी धमकी फिर की हत्या; पिता को कॉल कर कहा- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Sonipat Love Affair Murder: हरियाणा के सोनीपत में पड़ोसी की पत्नी से संबंध होने के शक में 26 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि हत्या से पहले धमकी दी गई और बाद में पिता को फोन कर बेटे की हत्या की जानकारी दी गई।
2 min read
Jun 28, 2026
sonipat murder case
सोनीपत में प्रेम-प्रसंग के शक में युवक की हत्या।

Sonipat Murder Over Affair Suspicion:हरियाणा के सोनीपत जिले में मां से अफेयर के शक में एक 26 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक पर पड़ोसी की पत्नी के साथ संबंध होने का शक था। मृतक के पिता का कहना है कि वारदात से पहले आरोपी पक्ष ने उन्हें फोन कर बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी और हत्या के दौरान कॉल कर कहा, 'तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया है, आकर ले जाओ।'

पुलिस के मुताबिक, मृतक विशाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का रहने वाला था और सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में काम करता था। वह जठेड़ी गांव में किराए पर रहता था। पड़ोसी ओमवीर को अपनी पत्नी और विशाल के बीच प्रेम संबंध होने का शक था, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हुआ था।

लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला

मृतक के पिता शिव कुमार ने बताया कि बेटे की हत्या से पहले उन्हें एक फोन आया, जिसमें बेटे विशाल की चीखें सुनाई दे रही थीं। कॉल पर मौजूद लोगों ने कहा कि उन्होंने विशाल को मार दिया है। जब परिवार सोनीपत पहुंचा तो पता चला कि विशाल की लाठी-डंडों से हत्या कर दी गई है। इसी बीच आरोपी के पिता ने भी राई थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि उसके बेटे ने विशाल की हत्या कर दी है और शव खेत में पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जठेड़ी-राठधाना रोड स्थित खेत से विशाल का खून से लथपथ शव बरामद किया।

प्रेम प्रसंग के शक के साथ लेनदेन का भी विवाद

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह हत्या केवल प्रेम प्रसंग के शक में नहीं हुई बल्कि इसके पीछे 40 हजार के लेनदेन का भी विवाद बताया जा रहा है। दरअसल, शिवकुमार नाम के व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि हत्याआरोपी ओमवीर ने
विशाल से 40 हजार रुपए उधार लिए थे। जब विशाल अपना पैसा मांगना शुरु किया तो ओमवीर ने पहले झूठे आरोप में फंसाया और फिर बाद में उसे जान से मार डाला।

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

एफएसएल टीम ने मौके से खून से सनी मिट्टी और दो बांस के डंडे कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर तनुज उर्फ अनुज और उसके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

Published on:
28 Jun 2026 12:55 pm