
प्रतीकात्मक तस्वीर
Haryanvi Dancer Threat Case: कमर विवाद के बाद फेमस हुई हरियाणा की स्टेज पर्फोर्मर एक बार फिर चर्चा में है। अब वह एक धमकी भरे कॉल की वजह से चर्चा में है। डांसर ने सोशल मीडिया पर दो ऑडियो-वीडियो शेयर कर दावा किया है कि एक अनजान शख्स उन्हें लगातार परेशान कर रहा है। कॉलर पहले उनसे प्यार का इजहार करता है, लेकिन जब डांसर उसे फटकार लगाती हैं तो वह धमकियां देने लगता है। डांसर का कहना है कि यह कॉल गुरुवार शाम को आई थी और इसके बाद वह काफी परेशान हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर की गई पहली ऑडियो में कॉलर खुद को डांसर का फैन बताता है और कहता है कि उसे उनसे प्यार हो गया है। इस पर डांसर नाराजगी जताते हुए पूछती हैं कि आखिर उसका नंबर कहां से मिला। बातचीत के दौरान अचानक कॉलर का लहजा बदल जाता है और वह घर से AK-47 निकलवाने जैसी बातें कहने लगता है। डांसर जब उससे दोबारा वही बात दोहराने को कहती हैं तो वह रिकॉर्डिंग करने पर धमकी देते हुए कहता है कि उसे किसी बात का डर नहीं है।
दूसरी ऑडियो में कॉलर की भाषा और ज्यादा आक्रामक दिखाई देती है। वह डांसर को घर से जबरदस्ती उठाने की बात कहता है। जब डांसर उससे पूछती हैं कि ऐसा कैसे कर सकता है, तो वह खुद को ‘चंबल का डॉन’ और ‘तोप’ बताने लगता है। बातचीत के दौरान वह अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी करता है और रिकॉर्डिंग करने पर धमकी देता है।
धमकी भरी कॉल मिलने के बाद डांसर ने दोनों ऑडियो-वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिए। हालांकि अभी इन रिकॉर्डिंग की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन सोशल मीडिया पर मामला तेजी से चर्चा में आ गया है। कई लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और डांसर के समर्थक भी उनके पक्ष में सामने आए हैं।
यह पहला बार नहीं है जब यह स्टेज डांसर चर्चा में आई हों। इससे पहले 3 जून को उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक स्टेज शो के दौरान एक युवक ने उनकी कमर छू ली थी। इससे नाराज होकर डांसर ने मंच पर ही युवक को थप्पड़ मार दिया था। उस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। बाद में डांसर ने पुलिस पर मामले में कमजोर धाराएं लगाने का आरोप भी लगाया था।
हाल ही में 16 जून को नोएडा की अल्फा मार्केट में भी डांसर विवादों में आ गई थीं। उनका आरोप था कि दो युवक जबरदस्ती उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे। उस समय वह अपने परिवार के साथ मौजूद थीं। मना करने के बावजूद युवकों ने मोबाइल कैमरा बंद नहीं किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। मामला गाली-गलौज और धक्का-मुक्की तक पहुंच गया था।
Published on:
19 Jun 2026 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allसोनीपत
हरियाणा
ट्रेंडिंग
