भीलवाड़ा

बाइकों के टकराने के बाद पिकअप ने लिया चपेट में

एक की मौत, चार घायल

less than 1 minute read
Feature image

भीलवाड़ा।

सदर थाना क्षेत्र में अजमेर रोड स्थित जोधड़ास चौराहे के निकट दो मोटरसाइकिलों के टकराने के बाद एक पिकअप वाहन के दोनों मोटरसाइकिल को चपेट में लेने से से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

सदर थाना पुलिस के अनुसार भीलवाड़ा डेयरी के नजदीक जोधड़ास की तरफ से एक मोटरसाइकिल चौराहा स्थित हाइवे पर आ गई। इसी दौरान शहर से मांडल की तरफ जा रही मोटरसाइकिल भी सामने आ गई। दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिल टकरा गई। इसी दौरान शहर की तरफ से आई आए पिकअप वाहन ने दोनों मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। एक मोटरसाइकिल तो पिकअप में फंस कर कुछ दूर तक घसीटती गई।

दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार हेमाजी का खेड़ा निवासी मेवा पुत्र चतुर्भुज गुर्जर की मौत हो गई जबकि उसका पुत्र सांवरा व इंद्रपुरा निवासी नौरत पुत्र घीसू गुर्जर तथा एक अन्य मोटरसाइकिल सवार अगरपुरा निवासी मुकेश पुत्र बक्षु जाट व मुकेश पुत्र किशन जाट घायल हो गए। पुलिस ने मेवा का शव पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय के चीरघर में रखवाया।

मृतक मेवा गुर्जर अपने पुत्र सांवरा व नौरत के साथ भीलवाड़ा से हेमाजी का खेड़ा जा रहा था, जबकि दूसरी बाइक पर सवार जोधड़ास से अगरपुरा जा रहे थे। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप को कुछ दूरी पर छोड़ कर भाग छूटा। पिकअप में परचूनी सामान था।

Published on:
17 Jan 2020 08:42 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा में बजरी माफिया बेखौफ: कोठारी नदी में खुलेआम अवैध खनन, रेकी के लिए तैनात रहते हैं गुर्गे, पुलिस-प्रशासन मौन

Bhilwara: कौन हैं टीना रोलानिया? जिनके WhatsApp कॉल और चैट से खुला रिश्वतखोरी का मामला, सरकार ने किया APO

भीलवाड़ा ACB का बड़ा एक्शन: पटवारी के फर्जी साइन से माइनिंग लीज दिलाने वाले JEN समेत 8 आरोपियों पर चालान

भीलवाड़ा शहर में प्रदूषण का खतरा: खुली ट्रॉलियों में ढोई जा रही कोयले की राख, राहगीरों की आंखों में उड़ रही धूल

20 जून तक राजस्थान सरकार का महाभियान: जिम्मेदार अफसरों पर गिरेगी गाज, कमर्शियल बिल्डिंग की होगी फायर सेफ्टी जांच