खास खबर

कक्षा एक से आठ तक रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू, राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में लाटरी से होगा चयन

प्रवेश के लिए आवेदन शाला दर्पण के माध्यम से किए जाएंगे। अभिभावक प्रवेश संदर्भित विस्तृत जानकारी विद्यालय समय में शाला स्तर पर प्राप्त की जा सकती है।

less than 1 minute read
Mar 11, 2026
Online applications for free admission to private schools in MP begin March 13 (​फोटो- AI)

चूरू . जिला मुख्यालय पर जिला स्तर पर संचालित अंग्रेजी माध्यम लक्ष्मीदेवी शारदा उच्च माध्यमिक विद्यालय चूरू में सत्र 2026-27 प्रवेश प्रक्रिया 14 मार्च से शुरू हो रही है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रोहिताष कुमार काला ने बताया कि 14 मार्च से शुरू होने वाली प्रवेश प्रक्रिया 23 मार्च तक जारी रहेगी। काला ने बताया कि कक्षा एक से 8 तक रिक्त सीटों के मुकाबले प्रवेश लाटरी के माध्यम से दिया जाएगा जिसकी अंतिम तिथि 23 मार्च है। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन शाला दर्पण के माध्यम से किए जाएंगे। अभिभावक प्रवेश संदर्भित विस्तृत जानकारी विद्यालय समय में शाला स्तर पर प्राप्त की जा सकती है।

ऐसे चलेगा प्रवेश कार्यक्रम
निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर (Director of Secondary Education Rajasthan Bikaner) के अनुसार महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम (Mahatma Gandhi Government School English Medium) सत्र 2026-27 प्रवेश प्रक्रिया, शिक्षण कार्य प्रारंभ करने के लिए समय सारिणी बना दी गई है जिसके क्रम में 11 मार्च को विज्ञप्ति जारी करने के साथ 14 मार्च से प्रवेश के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे, आवेदन करने की प्रक्रिया 23 मार्च तक जारी रहेगी। 24 मार्च को प्रवेश के लिए प्राप्त आवेदनों की सूची तथा कक्षावार रिक्तियों की सूचना नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। 25 मार्च को लाटरी निकाली जाएगी। 27 मार्च को लाटरी के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों की सूची विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। 28 मार्च का प्रवेश कार्य होगा। इसके बाद स्कूलों में शिक्षण कार्य 1 अप्रेल से प्रारंभ होगा।

Published on:
11 Mar 2026 12:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर