खास खबर

Anti sleep Alarm for Drivers : गाड़ी चलाते समय चालक को झपकी आई तो अलार्म तुरंत बज उठेगा

इंजीनियरिंग के दो विद्यार्थियों ने बनाया एनटी स्लीप डिवाइस विद्यार्थियों को पढऩे में और चिकित्सकों को आपातकालीन स्थिति में भी करेगा सतर्क वाहन चलाते समय यदि आपको झपकी आने लगी तो इमरजेंसी अलार्म तेज आवाज के साथ बज उठेगा और आपको जगा देगा। ऐसा एक डिवाइस के जरिए होगा। सेंसर पर काम करने वाली यह […]

2 min read
Jul 19, 2024

इंजीनियरिंग के दो विद्यार्थियों ने बनाया एनटी स्लीप डिवाइस

विद्यार्थियों को पढऩे में और चिकित्सकों को आपातकालीन स्थिति में भी करेगा सतर्क

वाहन चलाते समय यदि आपको झपकी आने लगी तो इमरजेंसी अलार्म तेज आवाज के साथ बज उठेगा और आपको जगा देगा। ऐसा एक डिवाइस के जरिए होगा। सेंसर पर काम करने वाली यह डिवाइस चालक को वाहन चलाते समय झपकी नहीं लेने देगा। झपकी आने पर यह इस डिवाइस का साइरन बज उठेगा और चालक अलर्ट हो जाएगा। सूरत में कम्प्युटर इंजीनियरिंग के दो विद्यार्थियों ने एक ऐसी डिवाइस तैयार की है, जो गाड़ी चलाते समय सो जाने पर तुरंत इमरजेंसी अलार्म बजा देगी। यह डिवाइस विद्यार्थियों को पढ़ाई के समय भी जगाने का काम कर सकता है। साथ ही आपातकालीन स्थिति में काम करते चिकित्सक और सुरक्षा कर्मियों को भी सतर्क रखने के काम आएगा।

पढ़ते समय नींद से बचने के लिए खोजा समाधान

अठवा लाइंस स्थित स्केट इंजीनियरिंग कॉलेज के कम्प्यूटर साइंस विभाग के विद्यार्थी रिद्धिका चेरुकु और फेनिल चौहाण की शोध विद्यार्थियों के बीच चर्चा का विषय बनी है। इस शोध को विद्यार्थियों ने एनटी स्लीप डिवाइस नाम दिया है। फेनिल ने बताया कि परीक्षा के समय जब वह पढऩे बैठता था, तब बार-बार उसे नींद आ जाती थी। इस समस्या का समाधान पाने के लिए उसे यह डिवाइस बनाने का विचार आया। विभाग के प्राध्यापक डॉ. दीपाली कासट के मार्गदर्शन में इसे बनाया गया है। जिससे पेटेंट भी करवा लिया है।

आंख बंद होते ही बजने लगता है

रिद्धिका ने बताया कि इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओएफ) प्रणाली पर आधारित यह डिवाइस आईआर सेंसर पर काम करता है। डिवाइस की साइज 65 एमएम और वजन मात्र 85 ग्राम है। इसे एक माइक्रो चिप जो 2 इंच की है उसके साथ कनेक्ट किया गया है। चिप के साथ आंखों को एक बार कनेक्ट कर देना है। फिर इस गाड़ी चलाते समय मिरर के सामने, पढ़ते समय दीवार पर, काम करते समय कम्प्यूटर स्क्रीन पर और चश्मे पर चिपका सकते हैं। आंखों से चिप 10 सेंटीमीटर तक कनेक्ट हो सकती है। जैसे ही नींद आने लगे और आंख तीन सेकेंड तक बंद हो जाए तो तुरंत जोर से बजर बजने लगता है। जिससे वाहन चलाता ड्राइवर या पढ़ाई करता विद्यार्थी सतर्क होकर जाग जाएगा। यह डिवाइस एक बार चार्ज करने पर 120 घंटे से अधिक समय तक कार्य करेगा। इसके उपयोग से वाहन दुर्घटना का भय भी कम हो सकता है।

Updated on:
19 Jul 2024 11:20 pm
Published on:
19 Jul 2024 11:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर