खास खबर

आनंदपाल एनकाउंटर स्पॉट मालासर से अब आई ये बड़ी खबर, इसी बात को लेकर तो मचा था बवाल

सीबीआई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीके शुक्ला व आरके सिन्हा के नेतृत्व में गांव मालासर पहुंची टीम ने आनंदपाल के एनकाउंटर स्थल का जायजा लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jan 2018, 6:59 PM IST
anandpal

रतनगढ़. सीबीआई ने क्षेत्र के बहुचर्चित आनंदपाल एनकाउंटर मामले की जांच बुधवार को शुरू कर दी।
सीबीआई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीके शुक्ला व आरके सिन्हा के नेतृत्व में गांव मालासर पहुंची टीम ने आनंदपाल के एनकाउंटर स्थल का जायजा लिया।

टीम में १५ सदस्य शामिल थे। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक नारायणदान भी टीम के साथ थे। मालासर में मौका निरीक्षण के बाद टीम आनंदपाल के पैतृक गांव सांवराद के लिए रवाना हो गई।

गौरतलब है कि २४ जून २०१७ को मालासर में श्रवणसिंह राजपूत के घर आनंदपाल का एनकाउंटर हुआ था। करणी सेना, राजपूत युवक मंडल व राजपूत समाज के कई संगठनों ने एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग को लेकर आंदोलन किए थे।

Published on: