खास खबर

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को दीपावली की बधाई दी

मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को दीपावली की बधाई दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Nov 2018, 12:08 PM IST
Prime Minister,president,Deepawali,congratulates,
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को दीपावली की बधाई दी

चेन्नई. मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को दीपावली की बधाई दी। प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा दीपावली के इस मौके पर तहे दिल से बधाई देता हूं। आशा करता हूं कि दिवाली आपके जीवन को प्रकाश मय करे और आप इसी तरह से राष्ट्र की सेवा करते रहे। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा मंै आपको और आप के पूरे परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं। यही प्रार्थना करता हूं कि भगवान आप सभी के जीवन में शांति प्रदान करे ताकि आप इसी तरह आने वाले समय में भी राष्ट्र की सेवा करते रहे।

जीएसटी की जानकारी के लिए हेल्पडेस्क
चेन्नई. छोटे, मध्यम एवं लघु उद्यमियों की मदद के लिए वेलूर एवं तिरुवलूर में जीएसटी विशेष हेल्पडेस्क की शुरुआत की। करों के भुगतान में होने वाली परेशानियों के साथ ही जीएसटी रिफंड समेत अन्य जानकारी प्रदान करने के लिए विशेष हेल्पडेस्क खोली गई। करदाता के साथ ही अन्य लोग भी जीएसटी के बारे में किसी तरह की जानकारी के लिए हेल्पडेस्क पर संपर्क कर सकते हैं।

Updated on:
8 Nov 2018, 12:08 PM IST
Published on: