एक महीने में 1 करोड़ 38 लाख का दान, चूरू जिले में सबसे अधिक 18 लाख 21 हजार रुपए से अधिक दिया गया सहयोग, प्रदेश में सबसे कम 13 हजार 809 रुपए मिले सिरोही में।
सरकारी विद्यालयों के विकास के साथ ही शिक्षा का उजास फैलाने के लिए भामाशाह ज्ञान सम्पर्क पोर्टल पर दान कर सकते हैं। इसमें फरवरी माह में प्रदेश में 1 करोड़ 38 लाख 60 हजार 450 रुपए भामाशाहों की ओर से दिए गए। सबसे अधिक राशि चूरू जिले में 18 लाख 21 हजार 859 रुपए स्कूलों को ज्ञान सम्पर्क पोर्टल के डोनेट टू ए स्कूल श्रेणी में मिली। पाली जिला प्रदेश में 14वें नम्बर पर रहा है। जिले में 3 लाख 38 हजार 316 रुपए दान मिले। वहीं पाली संभाग के जालोर जिले में 1 लाख 95 हजार 1 रुपया और प्रदेश में सबसे कम सिरोही जिले में महज 13 हजार 809 रुपए दान के रूप में प्राप्त हुए।
सबसे अधिक ट्रांजेक्शन डूंगरपुर के
प्रदेश में राशि देने के मामले में तो चूरू आगे रहा। जबकि इस पाेर्टल पर डूंगरपुर 1821 ट्रांजेक्शन के साथ सबसे आगे रहा। प्रदेश में बाड़मेर जिले में 1313, पाली में 949, हनुमानगढ़ में 947, कोटा में 875, राजसमंद में 735, झालावाड़ में 712, अलवर में 688, भीलवाड़ा में 681, नागौर में 678, डूंगरपुर में 613, चित्तौड़गढ़ में 588, दौसा में 559, सीकर में 504, बूंदी में 488, अजमेर में 406, गंगानगर में 397, सिरोही में 306, टोंक में 301, जोधपुर में 297, जालोर में 291, भरतपुर में 284, जैसलमेर में 278, झुंझुनूं में 271, उदयपुर में 238, चूरू में 171, प्रतापगढ़ में 168, बारां में 161, बीकानेर में 153, बांसवाड़ा में 139, करौली में 126, जयपुर में 97 व सवाई माधोपुर में 68 ट्रांसजेक्शन हुए।
टॉपिक एक्सपर्ट
विद्यालय विकास के लिए महत्वपूर्ण
ज्ञान सम्पर्क पार्टल पर कोई भी व्यक्ति अपनी पसंद के स्कूल के नाम से राशि दान कर सकता है। वह राशि विद्यालय के एसडीएमसी या एसएमसी खाते में आती है। उसका उपयोग एसडीएमसी या एसएमसी के सदस्य प्रस्ताव लेकर स्कूल के विकास में खर्च करते हैं। इसमें प्रवासी भी बिना गांव या शहर आए सहयोग करते हैं। जिससे स्कूलों का विकास होता है।
उम्मेदसिंह राजपुरोहित, कार्यक्रम अधिकारी, समग्र शिक्षा, पाली
प्रदेश में जिलेवार इतनी मिली राशि
1. चूरू: 1821859
2. सवाईमाधोपुर: 1239302
3. झुंझुनूं: 1138405
4. सीकर: 999290
5. बाड़मेर:749039
6. जोधपुर: 748827
7. हनुमानगढ़: 702575
8. नागौर: 685662
9. कोटा: 541878
10. बांसवाड़ा: 475021
11. चित्तौड़गढ़: 439795
12. अलवर: 392671
13. डूंगरपुर: 350013
14. पाली: 338316
15. अजमेर: 322437
16. धौलपुर: 304068
17. राजसमंद: 275926
18. भीलवाड़ा: 247865
19. झालावाड़: 244721
20. प्रतापगढ़: 216619
21. उदयपुर: 214380
22. बूंदी: 211125
23. जालोर: 195001
24. बारां: 172253
25. जयपुर: 151335
26. बीकानेर: 146454
27. भतरपुर: 113832
28. टाेंक: 107516
29. गंगानगर: 101172
30. करोली: 70530
31. जैसलमेर: 69554
32. दौसा: 59170
33. सिरोही: 13809