खास खबर

आख़िर ऐसा क्या हुआ की पूर्व पार्षद ने मौत को लगाया गले…

पुलिस जांच में जुटी देर रात फंदे पर झूल कर जीवन लीला समाप्त कर ली ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jun 2018, 1:41 PM IST
ex mahila paarshad suicide in bundi
आखिर उसने राजनीति छोड़ क्यों लगाया मौत को गले...

बूंदी. के नैनवा रोड इंदिरा कॉलोनी निवासी पूर्व पार्षद ने सोमवार देर रात फंदे पर झूल कर जीवन लीला समाप्त कर ली । सदर थाना पुलिस ने पूर्व पार्षद का शव बूंदी जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 45 वर्षीय पूर्व पार्षद ममता वर्मा ने सोमवार देर रात घर के कमरे में साड़ी से फंदा लगा लिया । इस दौरान पूर्व पार्षद के दोनों बेटे घर के अन्य कमरे में मौजूद थे ।

जब उन्हें देर तक अपनी मां दिखाई नहीं पड़ी तो वह कमरे में पहुंचे तभी वह फंदे पर झूलती दिखाई पड़ी । उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक पूर्व पार्षद वर्मा की मौत हो चुकी थी ।सूचना पर सदर थाना पुलिस पूर्व पार्षद के घर पहुंची और शव बूंदी जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया ।

पुलिस ने मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच में जुट गई । पुलिस ने प्रथम दृष्टया बताया कि पूर्व पार्षद पिछले कुछ दिनों से गृह कलेश के चलते टेंशन में थी । इसी के चलते उसने मौत का रास्ता अपना लिया है, हालांकि सदरथाना पुलिस पूरे मामले की बारीकी से तहकीकात में जुटी हुई है ।

Published on: