खास खबर

जैन धर्म के दो तीर्थंकरों का मनाया गया गर्भ एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव

जयपुर. राजधानी जयपुर में गुरुवार को जैन धर्म के दो तीर्थंकरों गर्भ एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर शहर के दिगम्बर जैन मंदिरों में सुबह अभिषेक, शांतिधारा के बाद दोनों तीर्थंकरों की विशेष पूजा अर्चना की गई। जैन धर्म के बारहवें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य का गर्भ कल्याणक एवं तेरहवें तीर्थंकर भगवान विमल […]

less than 1 minute read
Jun 27, 2024
मोती सिंह भोमियो का रास्ता स्थित जैन मंदिर में भगवान वासुपूज्य के गर्भकल्याणक दिवस पर पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।

जयपुर. राजधानी जयपुर में गुरुवार को जैन धर्म के दो तीर्थंकरों गर्भ एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर शहर के दिगम्बर जैन मंदिरों में सुबह अभिषेक, शांतिधारा के बाद दोनों तीर्थंकरों की विशेष पूजा अर्चना की गई। जैन धर्म के बारहवें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य का गर्भ कल्याणक एवं तेरहवें तीर्थंकर भगवान विमल नाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस आज जैन मंदिरों में भक्ति भाव से मनाया गया। पूजा के दौरान भगवान वासुपूज्य का गर्भ कल्याणक श्लोक एवं भगवान विमल नाथ का मोक्ष कल्याणक श्लोक का उच्चारण करते हुए अर्घ्य चढाए गए। इस मौके पर भगवान विमलनाथ को मोक्ष का प्रतीक निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।

राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन 'कोटखावदा' के मुताबिक आगरा रोड पर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र जग्गा की बावड़ी, श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चूलगिरी, मनिहारो का रास्ता स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर संघीजी, सांगानेर के संघीजी दिगम्बर जैन मंदिर, एसएफएस दिगम्बर जैन मंदिर, मीरा मार्ग दिगंबर जैन मंदिर, तारों की कूट पर सूर्य नगर के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सहित कई मंदिरों में विशेष आयोजन हुए।

वासुपूज्य के गर्भकल्याणक दिवस

मोती सिंह भोमियो का रास्ता स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर जीऊबाईजी में जैन धर्म के 12 वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य के गर्भकल्याणक दिवस के अवसर पर शांति धारा व अभिषेक का पुण्य सम्मेद जैन व पंकज जैन को मिला। प्रथम अभिषेक व शांतिधारा के मौके पर मंदिर में अरुण सेठी, पंकज जैन, सम्मेद जैन, धर्मवीर लुहाड़िया ,मनोज जी,विपिन,विकास,गगन अजमेरा की सहभागिता रही। सोमवार को जैन धर्म के इक्कीसवें तीर्थकर भगवान नमिनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव जैन मंदिरों में भक्ति भाव से मनाया जाएगा।

Published on:
27 Jun 2024 03:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर