Gold v/s Silver Returns In 10 Years: आपने 10 साल पहले कहां निवेश किया था? क्या आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने चांदी की रफ़्तार को कम आंका था? अपनी कहानी कमेंट में साझा करें!
Gold v/s Silver Returns In 10 Years: निवेश की बात आते ही भारतीय परिवारों में सबसे पहला नाम 'सोने' (Gold) का आता है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि पिछले 10 सालों में चुपचाप किस धातु ने निवेशकों की किस्मत बदल दी? आज जब चांदी ₹4 लाख प्रति किलो की तरफ दौड़ रही है, तब लोग हिसाब लगा रहे हैं कि काश! 10 साल पहले चांदी में दांव लगाया होता। आइए देखते हैं सोने और चांदी की उस जंग का नतीजा, जिसने पिछले एक दशक में अमीरी की परिभाषा बदल दी।
जयपुर के ज्वेलर भीमसेन जैन ने बताया कि एक दशक में निवेश के नजरिए से कीमती धातुओं के बीच हुई जंग में चांदी ने सोने को बड़े अंतर से पछाड़ दिया है। यदि आपने साल 2016 में ₹1,00,000 का निवेश किया होता, तो आज 2026 में सोने में आपका पैसा बढ़कर करीब ₹3,00,000 (~200% रिटर्न) होता। वहीं, चांदी में यही निवेश आज ₹8,50,000 से ₹9,50,000 (~700% से ज्यादा रिटर्न) तक पहुँच चुका है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इलेक्ट्रिक वाहनों और सोलर एनर्जी सेक्टर में चांदी की बढ़ती औद्योगिक मांग ने इसे सोने के मुकाबले कहीं अधिक कीमती और मुनाफे वाला निवेश बना दिया है। आमतौर पर सोने को सुरक्षित माना जाता है, लेकिन रिटर्न के मामले में चांदी 'छुपा रुस्तम' निकली।
जयपुर में तीन पीढ़ी से सोने-चांदी का कारोबार कर रहे ज्वेलर लेखराज सोनी ने बताया कि चांदी अभी और ऊपर जा सकती है । इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि दुनिया भर में बन रहे सोलर पैनल और इलेक्ट्रिक कारों में चांदी का कोई विकल्प नहीं है। जयपुर के सर्राफा विशेषज्ञों का कहना है कि चांदी आने वाले समय में "डिजिटल गोल्ड" से भी तेज रिटर्न दे सकती है। हांलाकि ये भी सत्य है कि सोने-चांदी समेत अन्य कीमती धातुओं पर शेयर बाजार का पूरा असर रहता है।
बुलियान कारोबारी अश्विनी तिवारी ने बताया कि अगर इन्वेस्टर भारी भरकम चांदी नहीं खरीद सकते, तो बाजार में अब Silver ETF और Digital Silver के विकल्प भी मौजूद हैं, जहां आप ₹500 से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। हालांकि निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूरी सुननी चाहिए और बाजार के हाव-भाव पर नजर जरूर रखनी चाहिए, नहीं तो परिणाम नेगेटिव भी आ सकते हैं।