खास खबर

Wikipedia : विकीपीडिया से जुड़ी दिलचस्प बातें

-20 वर्ष पूरे कर लिए विकीपीडिया ने जनवरी में, हर माह 15 अरब बार देखा जाता है विकीपीडिया (Wikipedia has completed 20 years in January, viewed 15 billion times every month)

less than 1 minute read
Jan 18, 2021
हर माह 15 अरब बार देखा जाता है विकीपीडिया

2001 में अमेरिकी ब्रिटिश उद्यमी जिमी वेल्स ने विकीपीडिया शुरू किया। आज यह विश्व की सातवीं सबसे लोकप्रिय वेबसाइट है। इस पर मौजूद 5.5 करोड़ आलेखों को हर माह 15 अरब बार पढ़ा जाता है।

* विकीपीडिया की वेबसाइट अंग्रेजी में शुरू की गई। अब यह दुनिया की 309 भाषाओं में हैं।
* 2003 में हिंदी भाषा में शुरू किया गया। जबकि 2002 में उडिय़ा में लॉन्च हो गया था।
* फिलहाल 23 भारतीय भाषाओं में यह मौजूद है। दक्षिण पश्चिमी भारत की तुलु वीकीपीडिया के लिए सबसे नई भारतीय भाषा है।
विकीपीडिया एक गैर लाभकारी संगठन है और गूगल, फेसबुक जैसी दिग्गज कंपनियों के दौर में भी बिना मुनाफा कमाए अपना प्रभुत्व बनाए हुए है।
* विकीपीडिया आज भी अनुवाद से ज्यादा स्वतंत्र लेखन को महत्व देता है। हर भाषा में बनाए गए पन्नों पर वॉलंटियर्स कंटेंट जोड़ते हैं।
* ज्यादातर वॉलंटियर पश्चिमी देशों के होने के कारण इसकी आलोचना भी होती है। विकासशील देशों व महिलाओं की कम जानकारी है।
इस पर जानकारी संपादित करने या सूचना देने की आजादी है। कई बार इसे कुछ देशों में ब्लॉक भी किया गया।

Updated on:
18 Jan 2021 01:50 am
Published on:
18 Jan 2021 01:41 am
Also Read
View All