26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Royals : ईकोलिंक ने इनोवेटिंग कूलिंग सॉल्यूशंस के साथ भारत में अपनी स्थिति मजबूत की

जयपुर

image

Mohan Murari

Apr 09, 2026

— राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने सहयोग को भी मजबूत किया

जयपुर। इलेक्ट्रिकल ब्रांड ईकोलिंक भारत में इनोवेशन, ग्राहकों पर केंद्रित डिजाइन और व्यापक बिज़िबिलिटी के साथ बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। कंपनी ने स्पेशल राजस्थान रॉयल्स लिमिटेड एडिशन के साथ अपने एनर्जी एफिशियंट फैन की लेटेस्ट रेंज पेश की, जो प्रोडक्ट इनोवेशन को क्रिकेट के जुनून से जोड़ती है।

सिग्निफाई के हेड ऑफ स्ट्रेट्जी एंड मार्केटिंग, ग्रेटर इंडिया, निखिल गुप्ता ने बताया कि ईकोलिंक एक आधुनिक इलेक्ट्रिकल ब्रांड का निर्माण करने पर केंद्रित है, जो परफॉर्मेंस, एफिशियंसी और एक्सेसिबिलिटी प्रदान करता है। इस ब्रांड ने तेजी से अपनी पहुंच का विस्तार किया है। साल 2021 से इसके फैन एक मुख्य श्रेणी के रूप में उभरे हैं। ईकोलिंक पोर्टफोलियो का मुख्य आकर्षण इसकी बी.एल.डी.सी (ब्रशलेस डायरेक्ट करेंट) फैन टेक्नोलॉजी है, जो पारंपरिक फैन के मुकाबले 40 से 50 प्रतिशत तक बिजली बचाती है। कंपनी ने सुंदरता और फंक्शनैलिटी के मामले में उद्योग के अग्रणी डिज़ाईन पेश किए हैं, जिन्हें पिछले साल ग्राहकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

अपने इनोवेशन पर आधारित दृष्टिकोण के साथ ईकोलिंक ने राजस्थान रॉयल्स को-ब्रांडेड सीलिंग फैन लॉन्च किए हैं, जो टीम के सिग्नेचर कलर से प्रेरित हैं। साथ ही पोर्टेबल पर्सनल कूलिंग सॉल्यूशंस की नई रेंज भी पेश की गई है। इनमें हैंडहेल्ड फैन और वियरेबल नेक फैन शामिल हैं, जो आधुनिक, ऑन-द-गो ग्राहकों के लिए डिज़ाईन किए गए हैं, जो अपने हर उत्पाद में सुविधा और मोबिलिटी पसंद करते हैं। यह पर्सनल फैन रेंज लाइटवेट, रिचार्जेबल और टाइप-सी चार्जिंग के साथ कंपैटिबल है। इसलिए यह शहरों और अर्द्धशहरी इलाकों के लिए बहुत व्यवहारिक फैन रेंज है। इस रेंज के कुछ फैन 10 घंटे तक की बैटरी लाईफ प्रदान करते हैं। इसलिए ये यात्रा, आउटडोर ईवेंट्स और दैनिक आवागमन के लिए बहुत व्यवहारिक हैं।

राजस्थान रॉयल्स के साथ सहयोग

कंपनी राजस्थान रॉयल्स और आईपीएल टीम के साथ अपने सहयोग को एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म के रूप में इस्तेमाल करके पूरे देश में अपने ब्रांड की जागरुकता बढ़ा रही है। टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लाखों दर्शकों तक पहुंचता है। ईकोलिंक का उद्देश्य आईपीएल की मदद से देश के इन लाखों परिवारों के साथ अपना जुड़ाव और व्यापक स्तर पर ब्रांड की रिकॉल को मजबूत बनाना है।