
भीलवाड़ा।
भीलवाड़ा के अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर अभिजीत गुप्ता ने दिल्ली में आयोजित 18 वीं दिल्ली ओपन ग्रैंड मास्टर टूर्नामेंट 2020 (दिल्ली इंटरनेशनल शतरंज) का खिताब जीत लिया।
अर्जुन अवार्डी गुप्ता ने गुरुवार को अंतिम राउंड में बेलारूस के अलेक्सेज आलेक्सन्द्रोव को फाइनल राउंड में मात देते हुए 8.5 अंक बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया। 30 वर्षीय भीलवाड़ा के गुप्ता ने आठवी बड़ी चैम्पियनशिप अपने नाम की है।
भीलवाड़ा के अभिजीत की प्रमुख उपलब्धियां एक नजर में
वर्ष 2008- टर्की में जूनियर वल्र्ड चैम्पियनशिप जीती
वर्ष 2012- टर्की में आयोजित चैस ओलम्पियाड में विजता भारतीय टीम के सदस्य
वर्ष-2013- राष्ट्रपति से मिला अर्जुन अवार्ड
वर्ष 2013- दक्षिण अफ्रीका में आयोजित कॉमनवेल्थ चैस चैम्पियनशिप जीती
वर्ष 2014- स्कॉटलेण्ड में आयोजित कॉमनवेल्थ चैस चैम्पियनशिप में कांस्य पदक
वर्ष 2015- दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ चैस चैम्पियनशिप जीती
वर्ष 2016- श्रीलंका में आयोजित कॉमनवेल्थ चैस चैम्पियनशिप जीती
वर्ष 2017- दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ चैस चैम्पियनशिप जीती
वर्ष 2017-चेक इंटरनेशनल में उपविजेता बने भारत के अभिजीत
वर्ष 2018- एशियन नेशन्स चेस चैम्पियनशिप चेस कप में उप विजेता
वर्ष 2019-कान्स ओपन चेस इंटरनेशनल चैम्पियनशिप
वर्ष 2019-कॉमनवेल्थ शतरंज चैंपियनशिप-2019