खास खबर

Kota Mandi Bhav : गेहूं तेज, सरसों, चना और धनिये में मंदी

लहसुन में भी 500 रुपए की मंदी रही। लहसुन की आवक लगभग 8000 कट्टे की रही।

2 min read
Apr 09, 2026
Kota Mandi

भामाशाहमंडी में गुरुवार को सभी कृषि जिन्सों की आवक लगभग 250000 कट्टे की रही। गेहूं एवरेज 50 तेज, सरसों 100, चना 50 और धनिया 200 रुपए प्रति क्विंटल मंदा रहा। लहसुन में भी 500 रुपए की मंदी रही। लहसुन की आवक लगभग 8000 कट्टे की रही। लहसुन के भाव 3000 से 12500 प्रति क्विंटल रहे। खाद्य तेलों के भावों में आंशिक अंतर आया।

भाव इस प्रकार रहे : गेहूं नया मिल. लस्टर 2250 से 2350 ,गेहूं एवरेज टुकड़ी 2350 से 2450, बेस्ट टुकड़ी 2450 से 2700, धान सुगन्धा 2800 से 3601, धान (1509 ) 3400 से 4200, धान (1847) 3200 से 4151, धान (1718-1885) 4000 से 4700, धान (पूसा-1) 3000 से 4300, धान (1401-1886)-4100 से 4550, धान दागी 1500 से 3900, सोयाबीन 5000 से 5700, सरसों 6300 से 6901, अलसी 6800 से 7300, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1400 से 1800, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ नया 1900 से 2250, तिल्ली 7000 से 8500, मैथी पुरानी 5000 से 5800, मैथी नयी 5800 से 6200 ,धनिया बादामी 11000 से 11300, धनिया ईगल 11500 से 12000,धनिया रंगदार 13000 से 15000, मूंग 6000 से 7000,उड़द 4500 से 8000, चना देशी पुराना 4700 से 5001, चना मौसमी नया 5100 से 5150 चना पेप्सी 5100 से 5501,चना डंकी पुराना 3500 से4500, चना काबुली 5500 से 7500 ,नया चना देशी के भाव 5000 से 5230 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2700, चंबल 2650, सदाबहार 2530, लोकल रिफाइंड 2460, दीप ज्योति 2550, सरसों स्वास्तिक 2650, अलसी 2570 रुपए प्रति टिन।

मूंगफली : ट्रक 3310, कोटा स्वास्तिक 2960, सोना सिक्का 3200, कटारिया गोल्ड 2980 रुपए प्रति टिन।

वनस्पति घी : स्कूटर 2090, अशोका 2090 रुपए प्रतिटिन।

चीनी : 4230 से 4270 प्रति क्विंटल रहे।

देसी घी: मिल्क फूड 9150, कोटा फ्रेश 8800, पारस 9200, नोवा 9150, अमूल 9700, मधुसूदन 9380, परम 9320 रुपए प्रतिटिन।

चावल व दाल: बासमती चावल 8500-9500, मूंग दाल 9000-9500, मोगर 10000-10500, चना दाल 6600-6800, तुअर दाल 10000-13000 क्विंटल रहा।

कोटा सर्राफा : सोने व चांदी के भावों में गिरावट

सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी व सोने के भाव में गिरावट रही। चांदी के भाव 5500 रुपए की गिरावट के साथ 236500 रुपए प्रति किलो रहे। जेवराती सोने के भाव 1000 रुपए की कमी के साथ 151800 प्रति 10 ग्राम व शुद्ध सोने के भाव 152600 प्रति 10 ग्राम रहे।

गोल्ड कैरेट भाव

गोल्ड (24 k) (99.5): 151700

गोल्ड (22 k) :140463

गोल्ड (20 k) : 131913

गोल्ड (18 k) : 121360

गोल्ड (14 k) : 106831

(भाव: कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार)

Updated on:
09 Apr 2026 09:11 pm
Published on:
09 Apr 2026 09:08 pm
Also Read
View All