Maa Vaishno Devi Mandir - grand temple will be built in Biaora
Maa Vaishno Devi Mandir - grand temple will be built in Biaora- नवरात्रि में वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। रोज लाखों लोग कटरा पहुंच रहे हैं। नवरात्रि में हजारों देवी भक्तों की भीड़ एमपी के ब्यावरा में भी जुट रही है। यहां के बस स्टैंड के पास मां मंशापूर्ण वैष्णोदेवी विराजित हैं जिनके दर्शन और पूजा के लिए दूर दूर से भक्त आ रहे हैं। यहां एक चबूतरे पर मां वैष्णोदेवी प्रकट हुई थीं जहां अब भव्य मंदिर बनाया जा रहा है।
मां मंशापूर्ण वैष्णोदेवी धाम की इलाके में सिद्ध स्थान के रूप में महिमा है। इसलिए उनका आशीर्वाद लेने दूर-दराज से श्रद्धालु यहां आते हैं। नवरात्रि में तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मान्यता है कि चबूतरे पर मां वैष्णोदेवी प्रकट हुई थीं। अब यहां विशाल मंदिर बनाने की तैयारी चल रही है।
मंदिर ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों ने बताया कि किसी जमाने में यहां एक चबूतरा था। बुजुर्ग बताते हैं कि उसी चबूतरे पर मां प्रकट हुई थीं। धीरे-धीरे यहां विराजित मां के प्रति लोगों की आस्था बढ़ते गई। अब यह जिले का सबसे विख्यात दुर्गा धाम मां वैष्णोदेवी धाम बन चुका है।
अब यहां भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। मां वैष्णोदेवी धाम राजस्थान के श्वेत मार्बल से बनाया जाएगा। ट्रस्ट अध्यक्ष कमल खस ने बताया कि आने वाले समय में मां के गर्भगृह को विशेष स्वरूप दिया जाएगा। मां का दरबार राजस्थान के श्वेत मार्बल से संवारा जाएगा।
चैत्र नवरात्रि में यहां मां का विशेष शृंगार किया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह-शाम की आरती में विशेष व्यवस्थाएं यहां की जाती है। मां मंशापूर्ण वैष्णोदेवी को मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली मां माना जाता है, मान्यता है कि इस दरबार की विशेष महिमा है। पं. रमेश शर्मा ने बताते कि व्यापारी अपना व्यापार, दुकानदार अपना कारोबार, नौकरी पेशा अपना काम मां का आशीर्वाद लेकर ही शुरू करते हैं।
मां मंशापूर्ण वैष्णोदेवी मंदिर ट्रस्ट ब्यावरा के पदेन अध्यक्ष कलेक्टर हैं। मां वैष्णोदेवी मंदिर ट्रस्ट ब्यावरा के प्रमुख ट्रस्टों में से एक है। जब समूचा शहर मां की भक्ति में रमा रहता है तब ट्रस्ट के माध्यम से इनके लिए काफी व्यवस्थाएं की जाती हैं।