यह सूची तय प्रारूप में बनाकर समय पर संबंधित निर्वाचन अधिकारियों को भेजी जाएगी। यह कार्रवाई चूरू जिले के कुल 21 पुलिस थानों में लागू की जाएगी।
चूरू. जिले में पंचायतराज चुनावों से पहले अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। अब जिले में फरार और उद्घोषित अपराधियों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। एसपी जय यादव के आदेश के बाद इस प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार डीआईजी सह एसपी जय यादव ने जिले के सभी पुलिस थानों और संबंधित इकाइयों को अपने-अपने क्षेत्र के फरार एवं उद्घोषित अपराधियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह सूची तय प्रारूप में बनाकर समय पर संबंधित निर्वाचन अधिकारियों को भेजी जाएगी। यह कार्रवाई चूरू जिले (Churu District) के कुल 21 पुलिस थानों में लागू की जाएगी।
साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि तैयार की गई सूचियों की प्रतिलिपि निर्वाचन कार्यालय के अलावा एसपी कार्यालय और अन्य संबंधित कार्यालयों को भी अनिवार्य रूप से भेजी जाए। जानकारी के अनुसार यह आदेश आगामी पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे न केवल वोटर लिस्ट (Voter List) की गड़बड़ी सुधरेगी, बल्कि अपराधी तत्वों को चुनाव प्रक्रिया से दूर रखने में भी मदद मिलेगी।