बच्ची के जन्म के बाद ही यदि म्युचुअल फंड में ये निवेश कर दिया जाएं तो 25 साल बाद ये निवेश आपकी बेटी को करोड़पति बना देगा।
नई दिल्ली। एक ऐसा स्कीम अब आ रहा है जिसमें कि मात्र 1100 रूपए के निवेश से आपकी बेटी करोड़पति बन जाएगी। 1100 रूपए से इस निवेश की शुरूआत करें और इसके बाद 17 फीसदी का इजाफा करते रहें। आपको बता दें कि मिलने वालर ये पूरा पैसा ही टैक्स फ्री होगा।
इसके बाद इन एक एक करोड़ रूपए को यदि किसी बैंक या पोस्ट ऑफिस में करें तो इससे आपकी बेटी को प्रतिमाह कुल 50 हज़ार रूपए मिलेंगे। एक फाइनेंशियल एडवाइज़र की मानें तो यदि बच्ची के जन्म के बाद ही यदि म्युचुअल फंड में ये निवेश कर दिया जाएं तो 25 साल बाद ये निवेश आपकी बेटी को करोड़पति बना देगा। इस निवेश में आपको सिर्फ इस बात का ध्यान रखना होगा कि इसे निरंतर जारी रखें। न ही इसे बीच में रोकें या फिर हर साल बढ़ाए जाने वाले निवेश को घटाएं।
यदि कोई व्यक्ति अपनी बेटी के जन्म के तुरंत बाद ही इस निवेश को न कर पाएं तो वो कुछ समय बाद निवेश की इस राशि को बढ़ाकर इस समयावधि को घटा सकता है। इसमें व्यक्ति निवेश की राशि को 1100 रूपए से बढ़ाकर 2200 रूपए कर सकते हैं। यदि निवेश 2200 रूपए से प्रारंभ किया जाएं और हर साल इसमें करीब 20 प्रतिशत की दर से वृद्धि की जाएं तो आपकी बच्ची बीस सालों के बाद करोड़पति बन सकती है।
किसी बैंक या पोस्ट ऑफिस में 20 से 25 साल के बाद अगर 6 फीसदी की दर से ब्याज मिलें तो एक रूपए पर सलाना 6 लाख रूपए का ब्याज मिलेगा और इस तरह आपकी बच्ची को जीवनभर औसतन पचास हज़ार रूपए की आय होगी। लेकिन ध्यान इस बात की रखी जाएं कि किसी भी स्कीम में निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट से इसकी जांच भली-भांति कर लें क्योंकि मार्केट में निवेश करना किसी जोखिम से कम नहीं है तो पूरी जानकारी के साथ आप भी इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं और अपने बेटी के भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं।