टोंक

विरोध, मजदूरी कम मिलने से नाराज महिला श्रमिकों ने दिया धरना

थड़ोली पंचायत के तहत संचालित मनरेगा कार्यों पर मेजरमेंट तैयार करने में अनियमितता बरतने को लेकर नाराज मनरेगा श्रमिक, पंचायत समिति मुख्यालय पहुंच प्रदर्शन करते हुए सांकेतिक धरना दिया। इधर, उच्च अधिकारियों की समझाइश व आश्वासन के बाद श्रमिकों ने धरना समाप्त किया।

2 min read
Jul 08, 2020
टोडारायसिंह पंचायत समिति मुख्यालय पर धरने पर बैठी मनरेगा श्रमिको से समझाइश करते अधिकारी।

टोडारायसिंह. थड़ोली पंचायत के तहत संचालित मनरेगा कार्यों पर मेजरमेंट तैयार करने में अनियमितता बरतने को लेकर नाराज मनरेगा श्रमिक, पंचायत समिति मुख्यालय पहुंच प्रदर्शन करते हुए सांकेतिक धरना दिया। इधर, उच्च अधिकारियों की समझाइश व आश्वासन के बाद श्रमिकों ने धरना समाप्त किया।


उल्लेखनीय है कि टोडारायसिंह उपखण्ड की थडोली पंचायत क्षेत्र में संचालित मनरेगा कार्यों पर मजदूरी कम मिलने से नाराज कार्यरत महिला श्रमिक प्रदर्शन करते हुए पंचायत समिति मुख्यालय पहुंच गई। उन्होंने बताया कि कार्यो पर मैजरमेंट कम किए जाने से उन्हें कम मजदूरी दी जा रही है।

जबकि मनरेगा कार्यों पर पुरुषो के बैठे रहने के बावजूद पूरी मजदूरी ले रहे है। जबकि महिला श्रमिक कार्य पूरा करने के बावजूद मजदूरी पूरी नहीं दी जा रही है। इस दौरान मौके पर पहुंचे तकनीकी सहायक मनजीत वर्मा का घेराव कर महिलाओं ने खरी-खोटी सुनाई। सूचना पर मौके पर पहुंच एएसआई करण सिंह ने महिला श्रमिकों को समझाने का प्रयास किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मौके पर पहुंचे तहसीलदार मनमोहन गुप्ता व विकास अधिकारी नीता पारीक ने महिला श्रमिकों की समझाइश की तथा सहायक अभियंता महेंद्र जैन से दोबारा टास्क भरवाने तथा जितना कार्य उतना पैसा दिलाने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद महिलाओं ने धरना समाप्त किया। उन्होंने मजदूरी पूरी नहीं मिलने पर दोबारा धरना देने की चेतावनी दी।

टोंक. कोरोना वायरस महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन के हटने के बाद बिजली छीजत को कम करने के लिए विद्युत वितरण निगम ने अभियान चलाया है। इसमें फिल्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बिजली चोरी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की है। जिले में इस अवधि में अब तक कुल 1329 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए हैं,

जिनमें से 1213 लोगों ने विद्युत चोरी एवं 116 की ओर से विद्युत का दुरूपयोग करने के मामलों में वीसीआर भरी गई है। निगम के अधीक्षण अभियन्ता जे.के.मिश्रा ने बताया कि बिजली के चोरी व दुरुपयोग पर कुल 238.97 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है। साथ ही जुर्माना राशि जमा नहीं करवाने पर 152 लोगों के खिलाफ विद्युत थाने में एफआइआर भी दर्ज करवा दी गई है।

Published on:
08 Jul 2020 10:29 am
Also Read
View All