खास खबर

शराब के नशे में की गई एक गलती दे गई जीवन भर का दर्द… सोचा नहीं था ऐसा होगा

Bharatpur News: इस बारे में अंजलि ने पहले भी अपने परिजनों को बताया था, लेकिन उन्होंने कहा कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।

less than 1 minute read
Mar 25, 2025

Rajasthan: भरतपुर में एक गर्भवती महिला ने सुसाइड कर लिया। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। बयाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। महिला के पिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला घरेलू विवाद का बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि 11 महीने पहले डीग जिले के एक गांव में रहने वाली अंजलि की शादी बयान निवासी पुनीत के साथ हुई थी। पुलिस शराब पीने का आदी है और शराब पीकर आए दिन विवाद करता था। इस बारे में अंजलि ने पहले भी अपने परिजनों को बताया था, लेकिन उन्होंने कहा कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी दोनों में विवाद हुआ और गुस्से में पुनीत ने अंजलि को चांटा मार दिया। इसी बात से आहत होकर अंजलि ने कल रात सुसाइड कर लिया। आज सवेरे उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने कहा कि एसडीएम अधिकारी, मेडिकल बोर्ड के सामने नियमों के अनुसार पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अंजलि के परिजनों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शादी करीब 11 महीने पहले हुई थी और अंजलि चार महीने की गर्भवती थी।

Published on:
25 Mar 2025 10:45 am
Also Read
View All

अगली खबर