खास खबर

आपके गांव में रात को आएंगे जिला कलेक्टर और जानेंगे आप हाल… CS सुधांश पंत ने दिए निर्देश

मुख्य सचिव सुधांशु पंत ने बैठक में संभागीय आयुक्त व जिला कलेक्टरों को अपने कार्य क्षेत्र के गांवों में रात को चौपाल लगाकर जन सुनवाई करने के निर्देश दिए है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 May 2024, 8:04 AM IST
Feature image

राजस्थान में संभागीय आयुक्त और कलक्टरों को उपखंड और तहसीलों में रात्रि चौपाल कर लोगों की समस्याएं सुननी होंगी। वहीं सरकार कामकाज की रफ्तार बढ़ाने के लिए हर दफ्तर में ई-फाइलिंग सिस्टम लागू होगा। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने रविवार को यहां सचिवालय में बिजली, पेयजल, चिकित्सा एवं गुड गवर्नेंस से संबंधित समीक्षा बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों को यह निर्देश दिए।

बैठक में वीसी के माध्यम से सभी संभागीय आयुक्त एवं कलक्टरों सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने जल जीवन मिशन की संभाग स्तर पर भी कमेटी बनाने के निर्देश दिए। वहीं संभागीय आयुक्त, कलक्टर सहित अन्य अधिकारियों से कहा कि तहसील एवं उपखण्ड स्तर पर रात्रि चौपाल कर आमजन की समस्याएं सुनें। रात्रि चौपाल के दौरान राजकीय सुविधा का ही उपयोग करने की हिदायत दी गई। उन्होंने चेतावनी दी कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाए।

Updated on:
20 May 2024, 8:04 AM IST
Published on: