24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: 19 हजार पदों पर परिणाम का इंतजार कर रहे बेरोजगार, इस सप्ताह मिल सकती खुशखबरी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द ही सात भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी करने जा रहा है। बोर्ड ने आचार संहिता के कारण एक बार फिर राज्य निर्वाचन अधिकारी से परिणाम जारी करने की अनुमति मांगी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 20 May 2024, 7:32 AM IST

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से सात भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी करने की तैयारी की जा रही है। बोर्ड ने आचार संहिता के कारण एक बार फिर राज्य निर्वाचन अधिकारी से परिणाम जारी करने की अनुमति मांगी है। बोर्ड के आग्रह पर राज्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है। संभवत: सोमवार तक आयोग की ओर से जबाव आएगा।

बोर्ड को संभावना है कि आयोेग परिणाम जारी करने की अनुमति देगा। इसके बाद सप्ताह भर के अंदर 19 हजार पदों पर हुई सात भर्ती परीक्षाओं परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। आयोग की ओर से अगर अनुमति नहीं दी जाएगी तो एक जूून के बाद बोर्ड परिणाम जारी करेगा।

ये हैं मुख्य सात भर्ती परीक्षाएं

भर्ती : पद

सूचना सहायक 2023 : 2730

संविदा नर्स भर्ती जीएनएम 2023: 2338

एएनएम : 3058

कृषि पर्यवेक्षक : 430

जूनियर अकाउंटेड राजस्व लेखाकार : 5388

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी 2022 : 4494

संगणक 2023 : 583

एनएचएम के आठ हजार पदों पर निकलेगी भर्ती

इधर, बोर्ड भी आचार संहिता हटने का इंतजार कर रहा है। आचार संहिता हटने के बाद नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू होगी। करीब 10 भर्तियों में आवेदन लेे लिए गए हैं। इसके अलावा एनएचएम के 30 विभिन्न टेंड्स की आठ हजार पदों पर भी भर्तियां निकाली जाएगी। बोर्ड ने इसकी तैयारी कर ली है। विभाग की ओर से भर्ती की अभ्यर्थना भी बोर्ड को प्राप्त हो चुकी है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज का कहना है कि हमने चुनाव आयोग से अनुमति मांगी है। उम्मीद है जल्द ही मिल जाए। हम परिणाम जारी करने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें : फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 कौन जीत रहा है? कांग्रेस को लेकर ये बड़ी भविष्यवाणी