मुंबई

एएफडीएलएचएफ नो प्रॉफिट नो लॉस पर राज्य के अस्पतालों में रेमडेसीवीर इंजेक्शन वितरित करेगी

आल फ़ूड एंड ड्रग लायसेंस होल्डर्स फाउंडेशन (एएफडीएल एचएफ ) ने 5 हजार रेमडेसीवीर इंजेक्शन इम्पोर्ट कर,राज्य के अस्पतालों में नो प्रॉफिट नो लॉस के तहत मुंबई और अन्य इलाकों के अस्पतालों में वितरित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jul 2020, 11:25 AM IST
एएफडीएलएचएफ  नो प्रॉफिट नो लॉस पर राज्य के अस्पतालों में रेमडेसीवीर इंजेक्शन वितरित करेगी
एएफडीएलएचएफ नो प्रॉफिट नो लॉस पर राज्य के अस्पतालों में रेमडेसीवीर इंजेक्शन वितरित करेगी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मुंबई.आल फ़ूड एंड ड्रग लायसेंस होल्डर्स फाउंडेशन (एएफडीएल एचएफ ) ने 5 हजार रेमडेसीवीर इंजेक्शन इम्पोर्ट कर,राज्य के अस्पतालों में नो प्रॉफिट नो लॉस के तहत मुंबई और अन्य इलाकों के अस्पतालों में वितरित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी गई है। यह जानकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय पांडे ने दी।

गौरतलब है कि कोरोना के उपचार के लिए रेमेडीसीवीर इंजेक्शन का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है,इसकी मांग भी बढ़ी है। अभय पांडे ने बताया कि मुंबई में कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुंबई की एक फॉर्मा कंपनी 5 हजार रेमडेसीवीर इंजेक्शन इम्पोर्ट कर राज्य के विभिन्न अस्पतालों में वितरित करना चाहती है। इसके लिए उन्हें जल्द से जल्द 24 घंटे में दवा इम्पोर्ट करने की अनुमति दी जाए। बांग्लादेश की एक फॉर्मा कंपनी दवा उपलब्ध कराने को तैयार है। इसके लिए सरकार की ओर से एनओसी की मांग की गई है। एनओसी मिलते ही तत्काल 48 घंटे में दवा उपलब्ध होगा।

Updated on:
8 Jul 2020, 11:25 AM IST
Published on: