खास खबर

दाऊद ने ऋषि से कहा था, मैंने चोरियां की हैं पर किसी की जान नहीं ली 

ऋषि ने कुछ साल पहले "डीडे" में दाऊद का रोल भी प्ले किया था। इस फिल्म को 2013 में निखिल आडवाणी ने निर्देशित किया था। 
2 min read
• •
Updated: 15 Jan 2017, 3:14 PM IST
Rishi Kapoor Reveals that He Met Dawood Ibrahim Tw
Rishi Kapoor Reveals that He Met Dawood Ibrahim Twice
मुंबई. हार्पर कॉलिन्स इंडिया बॉलीवुड एक्टर ऋषिकपूर की आत्मकथा पब्लिश कर रहा है। अंग्रेजी वेबसाईट टाइम्स ऑफ इंडिया ने पब्लिशर्स की अनुमति से इसके कुछ संपादित अंश प्रकाशित किए हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक़ डॉन से ऋषि की दो बार मुलाक़ात हुई थी। ऐसी ही एक मुलाक़ात में दाऊद इब्राहिम ने कहा था, "मैंने छोटी-मोटी चोरियां की हैं पर किसे एको कभी जान से नहीं मारा।" इस आत्मकथा की काफी चर्चा हो रही है। ऋषि ने अपनी आत्मकथा 'खुल्लम खुल्ला ऋषि कपूर अन्सेन्सर्ड' में दाऊद को लेकर कई खुलासे किए हैं।

ऋषि ने कुछ साल पहले "डीडे" में दाऊद का रोल भी प्ले किया था। इस फिल्म को 2013 में निखिल आडवाणी ने निर्देशित किया था। फिल्म पाकिस्तान में काम करने वाले भारतीय जासूसों द्वारा दाऊद के पाकिस्तान से भारत लाने की एक काल्पनिक कहानी पर आधारित थी। इसमें ऋषि ने माफिया का यादगार अभिनय किया था।

दाऊद ने और क्या बताया था ऋषि को

ऋषि की आत्मकथा के मुताबिक़ "मुलाक़ात में दाऊद ने बताया कि उसने किसी को मरवाया जरूर है। उसने मुंबई में किसी को झूठ बोलने की वजह से गोली मरवाई थी। दाऊद के मुताबिक़ उसने शायद ऐसा इसलिए कराया क्योंकि वह शख्स अल्लाह के हुक्म के खिलाफ गया था। दाऊद ने कहा था, "मैं अल्लाह का संदेशवाहक था इसलिए हमने पहले उसकी जीभ में गोली मारी और फिर खोपड़ी में।"

कौन है दाऊद इब्राहिम

26 दिसंबर 1955 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी इलाके में दाऊद का जन्म हुआ था। उसके पिता मुंबई पुलिस में कॉन्स्टेबल थे। वह छोटे-मोटे अपराध करते हुए मुंबई में अंडरवर्ल्ड क्राइम का एक बड़ा इंटरनेशनल नेटवर्क खड़ा कर दिया। उसके नेटवर्क को 'डी कंपनी' कहा जाता है। डोजियर में खुलासा हुआ है कि दुबई, पाकिस्तान और भारत में दाऊद का बड़ा बिज़नेस नेटवर्क है। उसके परिवार वाले और रिश्तेदार इसे संभालते हैं। दाऊद पर मुंबई बम विस्फोट की साजिश का आरोप है। इसमें कई लोगों की जान गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ दाऊद पाकिस्तान के कराची में छिपकर रहता है।

ऐसा है दाऊद का परिवार

दाऊद की पत्नी का नाम महजबीन उर्फ जुबीना जरीना है। दाऊद के चार बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का और तीन लड़कियां है। दाऊद की सबसे छोटी बेटी की मौत हो चुकी है। दाऊद के बेटे का नाम मोइन इब्राहिम, बड़ी बेटी का नाम माहरुख और छोटी बेटी का नाम माहरीन है। दाऊद की बड़ी बेटी माहरुख की शादी पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बेटे जुनैद मियादांद से हुई।
Published on: