सवाई माधोपुर

शिवाड़ घुश्मेश्वर मंदिर: शिव नगरी में सावन की रंगत रही फीकी

सवाईमाधोपुर.सावन के पहले सोमवार को सवाईमाधोपुर जिले में स्थित शिवाड़ नगरी में श्री घुश्मेश्वर महादेव मंदिर में माहौल फीका रहा। जहां आमतौर पर यहां हर वर्ष सावन के पहले सोमवार को दर्शनार्थियों की भीड़ रहती थी
less than 1 minute read
Shivad Ghushmeshwar Temple: Sawan's color faded in Shiva city
Shivad Ghushmeshwar Temple: Sawan's color faded in Shiva city

शिवाड़ घुश्मेश्वर मंदिर: शिव नगरी में सावन की रंगत रही फीकी
-वैश्विक महामारी कोरोना का रहा असर
-शिवालयोंं में नहीं गृूजे हर-हर महादेव के जयकारे

सवाईमाधोपुर.सावन के पहले सोमवार को सवाईमाधोपुर जिले में स्थित शिवाड़ नगरी में श्री घुश्मेश्वर महादेव मंदिर में माहौल फीका रहा। जहां आमतौर पर यहां हर वर्ष सावन के पहले सोमवार को दर्शनार्थियों की भीड़ रहती थी, वहीं इस बार वैश्विक महामारी कोरोना के चलते मंदिर परिसर में सूनापन नजर आया। केवल पुजारियों ने ही भगवान शिव का जलाभिषेक किया। वहीं भक्तों की भीड़ नहीं रही।
राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के शिवाड़ कस्बे में श्री घुश्मेश्वर महादेव मंदिर १२वां ज्योतिर्लिंग है। इस बार कोरोना संकट के चलते शिव दरबार में कांवडिय़ों के बोल बम और हर-हर महादेव की गूंज सुनाई नहीं दी। मंदिर में हर साल सावन महोत्सव के पहले दिन ही शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता था। लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते मंदिर परिसर करीब चार महीने से बंद है। ऐसे में भीड़ को भी एकत्रित नहीं होने दिया जा रहा है। ऐसे में श्रद्धालु शिवलिंग पर जलाभिषेक नहीं कर पाए। हालांकि इस दौरान शिवभक्तों ने अपने घरों व आसपास के शिव मंदिरों में ही भगवान शिव की पूजा की।

Published on:
06 Jul 2020 10:16 pm
Also Read
View All
Rajasthan Tourism: एक्सप्रेस-वे पर चमकेंगे रणथम्भौर-सरिस्का के होर्डिंग्स, पर्यटकों को लुभाने की खास तैयारी

Rajasthan Farmers : परंपरागत खेती से हटकर की खेती, तो लोगों ने उड़ाया मजाक, किसान अवधेश मीना ने कमाई से दिया जवाब

सवाईमाधोपुर: त्योहारी सीजन से पहले चीनी के भाव में भारी गिरावट, मिठाई कारोबारियों और जनता को बड़ा फायदा

सवाई माधोपुर के सूरवाल बांध की बदलेगी तस्वीर, 22 गांवों के खेतों तक पहुंचेगा पानी, किसानों को मिलेंगे ये फायदे

सवाईमाधोपुर पंचायत चुनाव में बदले सियासी समीकरण, आधी सीटों पर महिलाएं बनेंगी प्रधान; जानें कहां कौन लड़ सकेगा चुनाव